-उदय प्रताप महाविद्यालय में 15 साल बाद छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर ब्राह्माण कैंडीडेट्स का कब्जा

-पुस्तकालय मंत्री पद पर शिवम सिंह निर्विरोध निर्वाचित

-गहमागहमी के बीच पड़े 63.63 परसेंट वोट, 170 वोट 'नोटा' पर पड़े

-नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रिंसिपल ने दिलाई शपथ

VARANASI

टाइट सिक्योरिटी के बीच सोमवार को उदय प्रताप महाविद्यालय के छात्रसंघ इलेक्शन में अध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार पांडेय क्ख्फ्क् वोट पाकर विनर घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आकांक्षा सिंह को ब्क्ख् वोट से पराजित किया। आकांक्षा को 8क्9 मत मिले। इस क्रम में उपाध्यक्ष पद पर पियूष कांत उपाध्याय व महामंत्री पद पर दुष्यंत प्रताप सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं। पुस्तकालय मंत्री पद पर शिवम सिंह रघुवंशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। खास बात यह है कि क्षत्रिया कॉलेज के नाम से फेमस महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर करीब क्भ् साल बाद किसी ब्राह्माण का कब्जा हुआ है। कॉलेज के छात्रसंघ के इतिहास में पहली बार सन् क्980-8क् में सुधीर दुबे अध्यक्ष बने थे। वहीं रिजल्ट डिक्लेयर होने के तत्काल बाद प्रिंसिपल डॉ। एसएन सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तो पुलिस ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने वाहन से उनके घर तक छोड़ा।

म्फ्.म्फ् परसेंट ने दिया वोट

छात्रसंघ इलेक्शन के लिए बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात थे। वहीं दूसरी ओर वोटिंग से लेकर शपथ ग्रहण तक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जा रही थी। कॉलेज में वोटिंग प्रॉसेस सुबह नौ बजे स्टार्ट हुई। दोपहर एक बजे तक म्फ्.म्फ् परसेंट स्टूडेंट्स ने वोट किया जो लास्ट ईयर की तुलना में नौ परसेंट अधिक है। इस प्रकार वोटिंग में टोटल ब्क्भ्ब् वोटर्स में से ख्म्ब्फ् ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विभिन्न पदों पर ख्97 वोट अवैध निकले। वही विभिन्न पदों पर क्70 ने 'नोटा' (इनमें से कोई नहीं) का प्रयोग किया। यूपी कॉलेज छात्रसंघ में भी पहली बार 'नोटा' शामिल किया गया था।

दो घंटे में काउंटिंग

वोट की काउंटिंग दोपहर क्.क्भ् बजे स्टार्ट हुई और रिजल्ट की घोषणा दो घंटे के अंदर दोपहर करीब तीन बजे कर दी गई। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ। अवधेश सिंह के मुताबिक उपाध्यक्ष पियूष ने क्0क्ब् वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुर्गा सिंह को ख्ख्क् मतों से पराजित किया। इस क्रम में महामंत्री पद पर निर्वाचित दुष्यंत ने 70भ् वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीमा यादव को क्क्ख् मतों से पराजित किया।

आज बंद रहेगा कॉलेज

छात्रसंघ चुनाव के उपलक्ष्य में प्रिंसिपल ने चार अक्टूबर को कॉलेज में अवकाश घोषित किया है।

पहली बार बैलेट पेपर पर फोटो

कॉलेज के छात्रसंघ इलेक्शन में पहली बार फोटोयुक्त बैलेट पेपर बनाए गए थे। चुनाव अधिकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद पर एक ही नाम के दो-दो कैंडीडेट के होने के कारण बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों का फोटो लगाया गया था।

जोश व उमंग के बीच रही शांति

वोटिंग के दौरान कैंडीडेट्स के समर्थक व छात्रों में जोश व उमंग देखे गए। हालांकि इलेक्शन के दौरान पूरी तरह शांति बनी रही।

राजर्षि को पुष्पांजलि

नव निर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण के तत्काल बाद भोजूबीर स्थित राजर्षि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

कला संकाय प्रतिनिधि : नवनीत मिश्र (भ्ब्7) निर्वाचित।

निर्विरोध निर्वाचन

पुस्तकालय मंत्री : शिवम सिंह रघुवंशी

विज्ञान संकाय : अर्पित दुबे।

वाणिज्य संकाय : शानु कुमार।

कृषि संकाय : हर्षित सिंह।

शिक्षा संकाय : कृष्ण कुमार सिंह

नोट-छात्रावास प्रतिनिधि रिक्त रहेगा।