लखनऊ (पीटीआई)। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आम जनता ही नहीं कई नामी चेहरे भी अब तक इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी भी कोविड-19 पाॅजिटिव हो गए हैं। 57 वर्षीय भाजपा नेता ने एक ट्वीट में कहा मैंने और मेरी पत्नी ने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया है। हमारी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। हम होम आइसोलेशन और डॉक्टरों की सलाह पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा हाल के दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें खुद जांच करानी चाहिए और कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।

यूपी में योगी समेत ये नेता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव बीती 14 अप्रैल को कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी कोविड पाॅजिटिव आने के बाद से अपना उपचार कर रहा रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए राज्य की योगी सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है।

शनिवार और रविवार को साप्ताहांत लॉकडाउन लगाया जाएगा

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में वीकेंड लाॅकडाउन लगाने का फैसला लिया है। शनिवार और रविवार को साप्ताहांत लॉकडाउन लगाया जाएगा। लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से लागू होगा और सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। इस दाैरान केवल आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। सभी जिलों में रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा।

National News inextlive from India News Desk