sunil.trigunayat@inext.co.in

GORAKHPUR: दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट रिपोर्ट करीब 2 बजे चिल्लूपार विधानसभा के भाटपार पहुंचा। यहां पर मतदान कर्मी लंच पर थे तो दस-20 की संख्या में महिलाएं जमीन पर बैठ कर वोट देने का इंतजार कर रही थी। इस बूथ पर 1047 वोटर्स है लेकिन दोपहर तक सिर्फ 395 वोट ही पोल हुए। इसके बाद छपिया पहुंचे। यहां कुल 658 वोटर्स हैं, लेकिन दोपहर तक सिर्फ 369 ही वोट पड़े। यहां दस से 12 की संख्या में कुछ महिलाएं अपने मतदाधिकार का इस्तेमाल कर रही थी। चैनपुर बूथ पर कुल 1135 वोटर्स है लेकिन यहां भी दोपहर तक सिर्फ 494 ही वोट पोल हुए। बूथ पर कुछ महिला वोटर्स के साथ नन्हें-मुन्नें बच्चे भी पहुंचे। इतना ही नहीं अन्य बूथों पर भी मायूसी छाई रही। दिन चढ़ने के साथ ही लोगों में उत्साह नहीं दिखाई दिया। जब इसके बारे में वोटर्स महिला से बात की गई तो उनका कहना था कि ज्यादातर वोटर्स बाहर रहते है वह नहीं आए। एरिया के लोग धीरे-धीरे आ रहे हैं। इसी बीच एक प्रत्याशी अपनी गाड़ी से बूथों को जायजा ले रहे थे।