कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। कोविड-19 के मामलों में कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कोविड-19 संबंधी सभी प्रतिबंध हटा लिए हैं। यूपी प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक सामाजिक समारोहों पर लगी रोक हटा दी गई है। स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क और आंगनबाडी केंद्र भी खोले जाएंगे। हालांकि, मास्क और कोविड उपयुक्त व्यवहार अभी भी आवश्यक है। नोटिस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी कुमार अवस्थी ने हस्ताक्षर किए। बता दें बुधवार को, उत्तर प्रदेश में 51 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए।

नाइट कर्फ्यू पहले हट चुका था
दैनिक मामलों में गिरावट के बाद, यूपी प्रशासन ने स्कूलों को फिर से खोल दिया था और पहले रात का कर्फ्यू हटा लिया था। इस बीच, देश में कोविड-19 मामलों की संख्या में भी कमी आई है। गुरुवार को, भारत ने पिछले 24 घंटों में 2,539 मामले दर्ज किए, जो 30,799 एक्टिव केस के साथ कुल मिलाकर 4,30,01,477 हो गए। पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई मौतों की संख्या 60 थी, जिससे कुल मृत्यु संख्या 5,16,132 हो गई।

तेजी से हो रहा वैक्सीनेशन
देश में अब तक 180.80 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। इस बीच, भारत ने बुधवार को 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया। इस साल की शुरुआत में, भारत सरकार ने 15-18 वर्ष की आयु के किशोरों के लिए एक 'एहतियाती खुराक' के साथ 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और को-माॅबिडीटी वाले लोगों के लिए एक टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

National News inextlive from India News Desk