लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के निर्दलीय विधायक निर्दलीय विधायक अमन मणि त्रिपाठी को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में उत्तराखंड पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। यह घटना चमोली जिले के गौचर में हुई जहां रविवार रात अधिकारियों द्वारा स्क्रीनिंग के लिए प्रवेश रोका गया था। अमन मणि त्रिपाठी दस अन्य लोगों के साथ उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा जारी अनुमति पत्र के आधार पर बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा पर थे। विधायक और उनके साथी तीन वाहनों में यात्रा कर रहे थे तभी अधिकारियों द्वारा गौचर बैरियर पर सभी को रोक दिया गया। हालांकि उन्होंने रुकने से इनकार कर दिया और कर्णप्रयाग की ओर बढ़ गए।

इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया मुकदमा

इस संबंध में कर्णप्रयाग एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा अमन मणि त्रिपाठी तीन वाहनों में करीब 10 लोगों के साथ उत्तर प्रदेश से आए थे। लाॅकडाउन के चलते स्क्रीनिंग के लिए तैनात डॉक्टरों और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें गौचर बैरियर पर रोक दिया गया लेेकिन उन्होंने रुकने से इनकार कर दिया और कर्णप्रयाग की ओर बढ़ गए। इसके बाद सूचना मिलते ही विधायक समेत पूरे समूह को वापस लौटने के लिए मजबूर किया गया। उत्तराखंड के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि त्रिपाठी और 10 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम की धारा 188, 269 और 270 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीएम के पिता के लिए अमन मणि त्रिपाठी प्रार्थना क्यों करने जा रहे

हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें एक नोटिस दिया गया और उत्तर प्रदेश वापस भेज दिया गया। उत्तराखंड के डीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि, विधायक ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी के पिता की आत्मा की मुक्ति की प्रार्थना करने के लिए इन पवित्र स्थलों पर जाने की अनुमति मांगी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का लॉकडाउन के बीच हाल ही में निधन हो गया। उत्तराखंड सरकार द्वारा अनुमति पत्र में यह कहा गया है।हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के लिए त्रिपाठी प्रार्थना क्यों करने जा रहे थे। विधायक ने इस बात का जवाब नहीं दिया। लाॅकडाउन के दौरान केदारनाथ में भक्तों का प्रवेश वर्जित है, जबकि बद्रीनाथ मंदिर 15 मई को खोला जाना है।

पत्नी सारा की हत्या के आरोपों का सामना कर रहे

अमन मणि त्रिपाठी यूपी के महराजगंज के नौतनवा से निर्दलीय विधायक हैं। इनका विवादों से गहरा नाता है। वह अपनी पत्नी सारा की हत्या के आरोपों का सामना कर रहे हैं और इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। उनके पिता पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी और माता मधु मणि त्रिपाठी 2003 में लखनऊ में कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद पहले से ही जेल में हैं।

National News inextlive from India News Desk