कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। UP Nikay Chunav 2023 : नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के 38 जिलों में मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दाैरान 370 नगरीय निकायों के 6,929 पदों के लिए चुनाव होना है। 39,146 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करीब 1.92 करोड़ मतदाता करेंगे। जागरण डाॅट काॅम की एक रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण में मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा,अयोध्या, सुलतानपुर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही में सरकारें चुनी जाएंगी।

मेयर का कार्यकाल पांच वर्ष का होता

उत्‍तर प्रदेश में वर्तमान में 1360 वार्डों के साथ 17 नगर निगम हैं। इसके अलवा वहीं 199 नगर पालिका परिषद व 546 नगर पंचायत हैं। 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले इलाके में नगर निगम होता है। नगर निगम में मेयर चुना जाता है। मेयर का चुनाव नगरवासियों द्वारा ही किया जाता है। मेयर शहर का फर्स्ट परसन माना जाता है। मेयर का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।

इस तरह से बनती है नगर पालिका

नगर पालिका की बात करें तो यह 100,000 लोगों तक की आबादी वाले क्षेत्र में होती है। इसका एक अध्यक्ष होता है। वहीं 100,000 से अधिक लोगों की आबादी वाले क्षेत्र में नगर परिषद होता है। इसका एक प्रमुख होता है। ग्रामीण क्षेत्रों से नगरी क्षेत्र में बदलने वाले इलाकों को नगर पंचायत कहा जाता है। किसी क्षेत्र को अगर नगर पंचायत बनाया जा रहा है तो वहां की जनसंख्या 30 हजार से एक लाख के बीच होना जरूरी होता है।

National News inextlive from India News Desk