कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। आने वाला साल कई बड़ी फिल्मों का है। 2021 में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होंगी। इसकी शुरुआत 'शाबाश मिट्ठू' से होगी और 2021 खत्म होते-होते आमिर की 'लाल सिंह चढ्ढा' रिलीज हो जाएगी। इस बीच साल में अक्षय की कई फिल्में भी आएंगी। इसमें अतरंगी रे से लेकर बेल बाॅटम और रक्षा बंधन जैसी फिल्में शामिल हैं। यही नहीं जनवरी में 'सूर्यवंशी' रिलीज पर भी बात चल रही है मगर अभी तक इसकी अफिशल एनाउंसमेंट नहीं हूई। आइए एक नजर डालते हैं साल 2021 में रिलीज होने वाली 10 बड़ी फिल्मों पर।

Shabaash Mithu- 5 Feb 2021
साल 2021 की शुरुआत बायोपिक मूवी के साथ होने जा रही है। साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' है। यह भारत की महिला क्रिकेट दिग्गज मिताली राज के जीवन पर बेस्ड है। जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। तापसी ने मिताली का किरदार निभाने के लिए काफी मेहनत भी की है। फिल्म में उनका लुक कैसा है, इसकी पहली झलक तो 2020 में ही देखने को मिल गई। मिताली की राउंड वाली हैट पहने तापसी काफी हद तक उनके जैसी ही लग रही।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Atrangi Re- 14 Feb 2021
अक्षय कुमार और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'अतरंगी रे' भी फरवरी 2021 में रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। पहले मार्च में वाराणसी में इसकी आधी से ज्यादा शूटिंग हो चुकी थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के चलते शूटिंग बीच में रेाकनी पड़ा। अब शूटिंग फिर से जारी है और अगले साल यह सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। अत्रंगी रे' पहली फिल्म है, जिसमें सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष की तिकड़ी स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देगी। एआर रहमान ने संगीत दिया है और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है, हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित है। यह फिल्म 14 फरवरी, 2021 को वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।

Bell Bottom- 2 Apr 2021
अक्षय कुमार की एक और फिल्म 'बेल बाॅटम' 2021 में रिलीज होगी। 80 के दशक में सेट की गई फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक मूल पटकथा है। अक्षय फिल्म में एक जासूस का रोल निभाएंगे। 'बेल बॉटम' का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने किया है। यह फिल्म 2 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का पहला पोस्टर अक्षय कुमार ने पिछले साल नवंबर में रिलीज किया था।

Radhe- Eid 2021
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'राधे' 2021 की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का इंतजार सभी को है। यह 2009 में आई फिल्म 'वांटेड' की आगे की कहानी है। उस फिल्म में सलमान ने राधे का किरदार निभाया था। इस बार वही राधे फैंस को फिर से इंटरटेन करने आ रहा है। यह फिल्म 2021 की ईद पर रिलीज होगी, जिसकी संभावित रिलीज डेट 12 मई है। सलमान के अलावा फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्राॅफ और अन्य कलाकार हैं।

Satyameva Jayate 2- Eid 2021
2021 की ईद में 'राधे' के अलावा जाॅन अब्राॅहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' भी रिलीज को तैयार है। हालांकि एक ही दिन दो बड़ी फिल्में टकराने वाली हैं। इससे पहले जाॅन की सत्यमेव जयते काफी हिट रही थी। जिसकी सफलता के बाद जाॅन 'सत्यमेव जयते 2' लेकर आ रहे हैं। फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है। इसमें जाॅन की अपोजिट दिव्या खोसला कुमार नजर आएंगी।

Heropanti 2- 16 July 2021
टाइगर श्राॅफ की फिल्म हीरोपंती 2 का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। उसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील हो चुकी है। ये फिल्म 16 जुलाई से थियेटर्स में दिखाई जाएगी। इससे पहले टाइगर की हीरोपंती फैंस को काफी पसंद आई थी। उम्मीद है कि इस बार भी फिल्म वही जादू दिखाए। टाइगर अब पहले से ज्यादा मैच्योर हो गए हैं।

Maidaan- 15 Oct 2021
फिल्म 'मैदान' दशहरा के मौके पर 15 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जो 1963 में उनकी मृत्यु तक 1950 से एक फुटबॉल कोच और भारतीय राष्ट्रीय टीम के प्रबंधक रहे। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

Golmaal 5- Diwali 2021
गोलमाल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म 2021 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी रिलीज डेट की अफिशल एनाउंसमेंट नहीं हुई। मगर फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन और अन्य कलाकारों से सजी इस फिल्म में काॅमेडी का खूब तड़का लगता है। रोहित शेट्टी फिल्म के निर्देशक हैं।

Raksha Bandhan- 5 Nov 2021
2021 में अक्षय कुमार की एक और फिल्म आ रही है जिसका नाम रक्षा बंधन है। ये 5 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर अक्षय ने अगस्त 2020 में एनाउंसमेंट की थी। अक्षय ने फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया था जिसमें वह अपनी बहनों को गले लगाए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है ये फिल्म भाई-बहन के रिश्ते की कहानी बताएगी।

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan)

Lal Singh Chaddha- Christmas 2021
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चढ्ढा' का इंतजार उनके फैंस काफी समय से कर रहे। पहले यह फिल्म दिसंबर 2020 में रिलीज होने वाली थी। मगर अब यह क्रिसमस 2021 में सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान नजर आएंगी। फिल्म को लेकर आमिर के कई लुक सामने आ चुके हैं इसमें वह एक सिख की भूमिका में नजर आएंगे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk