एक दिन में बुलाये गये अधिकतम 100 कैंडीडेट, सुबह दस से शाम पांच बजे तक चलेगा सत्यापन

prayagraj@inext.co.in

समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारियों का पद भरने की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अंजाम तक पहुंचाने पर काम शुरू कर दिया है। लॉकडाउन की बंदिशों के बीच आयोग में बुधवार व गुरुवार को आरओ-एआरओ 2017 भर्ती परीक्षा के चयनितों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। दो दिन में उप्र लोकसेवा आयोग व राजस्व परिषद के लिए चयन किए गए 81 अभ्यर्थियों और सचिवालय के चयनितों के दस्तावेजों का सत्यापन एक से छह जून के बीच किया जाएगा।

2017 में आया था विज्ञापन

बता दें कि सचिवालय, राजस्व परिषद सहित अन्य कार्यालयों में रिक्त पदों पर चयनितों को नियुक्ति मिलेगी। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने 2017 में आरओ/ एआरओ के 465 पदों का विज्ञापन निकाला था। कुछ माह बाद पदों की संख्या बढ़कर 809 हो गई थी। चयनितों के दस्तावेजों का सत्यापन 26 मार्च से तीन अप्रैल तक होना था। लेकिन, लॉकडाउन के कारण सारी प्रक्रिया रुक गई थी। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए चयनितों को मॉस्क लगाकर आने का निर्देश दिया गया है।

कैंडीडेट्स को फॉलो करना होगा

सबको शारीरिक दूरी मानक का पालन करना होगा।

गेट नंबर दो को सैनिटाइज कराया गया है।

थर्मल स्कैनिंग कराने के बाद चयनितों को प्रवेश मिलेगा।

जिन्हें खांसी, जुकाम, बुखार या कोई अन्य बीमारी है उन्हें सत्यापन कराने का दूसरा मौका दिया जाएगा।

सचिवालय के चयनितों का सत्यापन

एक जून : सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 100 चयनितों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

दो जून : सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 100 चयनितों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा।

तीन जून : सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 96 चयनित बुलाए गए हैं।

चार जून : सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 100 चयनितों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा।

पांच जून : सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 100 चयनित बुलाए गए हैं।

छह जून : सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 86 चयनितों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा