'उरी' के हीरो विकी कौशल को फ्लाइट में मिला सरप्राइज
मुंबई (ब्यूरो): उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद विकी कौशल सबके चहेते अभिनेता बन गए हैं। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों से सराहना मिल रही है। 2016 में हुए उरी अटैक पर बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं विकी कौशल का डायलॉग 'हाउज द जोश' भी हर जुबान पर चढ़ चुका है। 

हाल ही में फ्लाइट में विकी को एक सरप्राइज मिला। दरअसल, विकी जेट एयरवेज के साथ सफर कर रहे थे। फ्लाइट के स्टाफ ने गणतंत्र दिवस के साथ ही 'उरी' की सफलता का जश्न भी मनाया। स्टाफ ने विकी के लिए केक बनाया और उनके लिए एक नोट भी लिखा कि 'हाउज द जोश? गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।' 

अभिनेता ने केक की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। गौरतलब है कि उरी से पहले विकी कौशल 'संजू', 'राजी', 'मसान' और वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' में नजर आए थे।

अब लोग मुझे देखकर पूछते हैं...How’s the Josh: विकी कौशल

'सारे जहां से अच्छा' में आमिर, शाहरुख पर भारी पड़े विकी कौशल?

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk