वाशिंगटन (एएनआई)। Coronavirus अमेरिका ने बुधवार को घोषणा की कि वह अगले 30 दिनों के लिए यूनाइटेड किंगडम को छोड़कर यूरोपीय देशों से सभी यात्रा को निलंबित कर रहा है क्योंकि अमेरिका में कोरोनावायरस के मामले 1,200 तक पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्र को अपने संबोधन के दौरान कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) चीन और अन्य हॉटस्पॉट से यात्रा को राेकने के लिए सावधानी बरतने में विफल रहा है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि कोरोनावायरस को रोकने का हर संभव प्रयास हो रहा है। इसके सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए हम कई सहयोगियों के साथ एक जुट होकर काम कर रहे हैं।

बैन यूनाइटेड किंगडम पर लागू नहीं होगा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका बड़ी तेजी से कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ रहा रहा है। ट्रम्प ने इसके लिए ट्वीट भी किए हैं। कोरोनावायरस जो चीन से उत्पन्न हुआ था, इटली, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस सहित दुनिया के अधिकांश हिस्सों में फैल गया है। ऐसे में हम 30 दिनों के लिए यूरोप से अमेरिका की सभी यात्राओं को निलंबित कर देंगे। यह प्रतिबंध यूनाइटेड किंगडम पर लागू नहीं होगा।

महामारी की तरह फैल रहा कोरोनावायरस

ब्रिटेन में बीमारी के 460 मामलों की पुष्टि की गई है। नए नियम शुक्रवार आधी रात को लागू हो जाएंगे। बतादें कि बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कोरोनवायरस वायरस को लेकर जारी अलर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है। कोरोनावायरस अब तक दुनिया के 100 से अधिक देशों में फैल गया है। कोरोनावायरस दुनिया में एक महामारी की तरह फैल रहा है।

International News inextlive from World News Desk