वाशिंगटन (रॉयटर्स)। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को कहा कि यूएस यूक्रेन की नेवी को अधिक मजबूत बनाने के लिए उसे 10 मिलियन डॉलर की सहायता राशि देने जा रहा है। बता दें कि रूस ने पिछले महीने समुद्र में गलत तरीके से हमला करके तीन यूक्रेनी जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि लिथुआनिया और यूनाइटेड किंगडम द्वारा यूक्रेन के लिए अपनी सुरक्षा सहायता में वृद्धि करने के बाद यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा विदेश विभाग ने यह भी कहा कि अमेरिका लगातार रूस को जब्त किए गए यूक्रेनी जहाजों और उनके कर्मचारियों को छोड़ने के लिए कह रहा है लेकिन वह इसको लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है।

कई देशों ने रूस के कदम को गलत ठहराया

गौरतलब है कि रूस ने 25 नवंबर को विवादित क्षेत्र क्रीमियाई प्रायद्वीप में यूक्रेन नौसेना के तीन जहाजों पर हमला कर उन्हें जब्त कर लिया। रूस ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन की नौसेना ने उसकी जल सीमा में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश की और उन्हें रोकने के लिए मजबूरन रूसी सेना को हथियारों का इस्तेमाल करना पड़ा। इस पर यूक्रेन ने कहा था कि रूस ने अपने शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया। रूस के इस आक्रामक कार्रवाई की अमेरिका ने खूब निंदा की थी। अमेरिका ने कहा था कि हम रूस को यूक्रेन की जहाजों और उनके चालक दल के सदस्यों को छोड़ने के लिए कहेंगे और साथ ही उनसे यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए भी कहेंगे। सिर्फ अमेरिका ने ही नहीं, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, फ्रांस, पोलैंड, डेनमार्क और कनाडा ने भी रूस के इस कदम को गलत ठहराया था।

रूस-यूक्रेन विवाद को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है तुर्की

रूस के साथ बढ़ते तनाव के बाद यूक्रेन ने बॉर्डर पर लगाया मार्शल लॉ, ट्रंप ने कहा जो कुछ हो रहा है वो ठीक नहीं

International News inextlive from World News Desk