कानपुर। घोसी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने इस सीट से विजय कुमार राजभर को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बसपा ने अब्दुल कय्यूम अंसारी और कांग्रेस ने राजमंगल यादव को मैदान में उतारा था। बता दें कि इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में फागू चौहान ने जीत दर्ज की थी, जो अब बिहार के राज्यपाल बन गए हैं। इसी वजह घोसी में समय से पहले उपचुनाव कराने की नौबत आई है। सभी उम्मीदवार एक से बढ़कर एक हैं। सभी ने अपने इलाके में अपना खास पहचान बनाया है। इस सीट पर आखिर में बीजेपी कैंडीडेट ने बाजी मारी है।

बीजेपी के विजय राजभर आगे

घोसी विधानसभा उपचुनाव में इस सीट पर भाजपा के विजय सिंह राजभर जीत गए हैं। राजभर को 68371 वोट मिले। उनके निकटतम सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 66598 वोट मिले हैं। वहीं बीएसपी के अब्दुल कयूब को 50775 वोट मिले हैं।

Rampur, Uttar Pradesh (UP) Election Result 2019 LIVE Update: समाजवादी पार्टी की तनजीम फातिमा और भाजपा के भारत भूषण के किस्मत का होगा फैसला

Lucknow Cantt., Uttar Pradesh (UP) Election Result 2019 LIVE Update: मतगणना शुरू, बीजेपी-एसपी के बीच मुकाबला

पार्टियों ने झोंक दी है अपनी ताकत

उप चुनाव में सभी पार्टियों के अलावा निर्दल उम्मीदवारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। बता दें कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में 227 मतदान केंद्र पर 454 मतदेय स्थल बनाए गए थे। इसमें 228 क्रिटिकल मतदेय स्थल, 10 वल्नरेबल मतदेय स्थल और 110 पर्दानशीन मतदेय स्थल स्थापित किए गए थे। बता दें कि आज हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आने हैं। हरियाणा में भाजपा ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि कांग्रेस राज्य में वापसी की उम्मीद कर रही है। वर्तमान में यहां भाजपा के 48 विधानसभा सदस्य हैं। वहीं महाराष्ट्र में भाजपा एग्जिट पोल में सरकार बनाती हुई नजर आ रही है।

Govind Nagar, Kanpur, UP Election Result 2019 LIVE Update: गोविंदनगर उपचुनाव की मतगणना शुरु, सुरेंद्र मैथानी-करिश्मा ठाकुर के बीच टक्कर