आगरा : डॉ। भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में कॉलेजों को मा‌र्क्सशीट के आवंटन के दूसरे दिन 107 कालेजों ने मा‌र्क्सशीट प्राप्त कीं। पहले दिन 75 कालेजों ने मा‌र्क्सशीट प्राप्त की थीं। 300 से 601 कालेज कोड वाली मा‌र्क्सशीट गुरुवार एवं शुक्रवार को आवंटित की जाएंगी। 601 से शेष कॉलेज कोड की अंकतालिकाएं शनिवार को आवंटित की जाएंगी।