आगरा। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड रोजगारपरक कोर्स में दो तरह के पाठ्यक्रम हैं। पहले प्रकार के कोर्स वह हैं, जो स्वतंत्र हैं अर्थात उन्हें एक सेमेस्टर में लेकर एक ही सेमेस्टर में पूर्ण करना होगा। दूसरे तरह के कोर्स वह हैं, जो प्रगतिशील हैं। उन्हें एक सत्र से लेकर चार सत्र में पूर्ण कर सकते हंै। रूचि के अनुसार, छात्र इन कोर्स का सिलेक्ट कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स को मिलेगी कोर्स की जानकारी
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए बनाए गए समन्वयकों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे जिले के परिक्षेत्र में आने वाले सभी स्ववित्तपोषित कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक कर उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत चयनित किए जाने वाले मेजर और माइनर विषयों के समूहों की जानकारी देंगे। साथ ही उन्हें परीक्षा फार्म भरवाने की प्रक्रिया की भी जानकारी प्रदान करेंगे।

यह बनाए गए समन्वयक
आगरा, प्रो। एसपी ङ्क्षसह व डा। पूनम ङ्क्षसह
मथुरा, प्रो। ललित मोहन शर्मा व डा। सुरेंद्र ङ्क्षसह
फिरोजाबाद, प्रो। वीके ङ्क्षसह व डा। निर्मला यादव
मैनपुरी, डा। शिखा सक्सेना, डा। पुष्पा कश्यप
एटा, प्रो। बीबीएस परिहार व डा। केपी ङ्क्षसह
अलीगढ़, प्रो। राजकुमार वर्मा व प्रो। अरूण कुमार
हाथरस, डा। महावीर ङ्क्षसह व डा। शैफाली सुमन
कासगंज, डा। रेनू शर्मा व डा। अशोक कुमार