45 से ज्यादा पारस हॉस्पिटल के केस

स्पेशल ग्रुप की संख्या अब 80 से ज्यादा

आगरा। ¨कग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की लैब से रविवार को 49 अन्य लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें से 14 अन्य लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 36 वर्षीय युवक, 56 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय युवक और 32 वर्षीय महिला है। इसमें चार स्पेशल ग्रुप से ताल्लुक रखते हैं और एक अन्य है। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 255 हो गई है। इसमें से 45 से ज्यादा पारस हॉस्पिटल से ही पॉजिटिव मिले हैं। स्पेशल ग्रुप की संख्या अब 92 से ज्यादा हो गई है।

स्पेशल ग्रुप के बाद पारस बना बड़ा हॉटस्पॉट

भगवान टॉकीज स्थित पारस हॉस्पिटल कोरोनावायरस का बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। पारस हॉस्पिटल से अबतक कुल 45 लोग पॉजिटिव हो गए हैं। ऐसा लगा मानो अब पारस का चैप्टर क्लोज हो गया लेकिन शनिवार को एक बार फिर 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नगला पदी में किया एक और एरिया सील

नगला पदी में अबतक दो एरियाज को सील किया गया था। लेकिन शनिवार को 45 लोगों की रिपोर्ट आने के बाद एक और एरिया को सील कर दिया गया। नगला पदी के विद्या नगर क्षेत्र में पारस हॉस्पिटल की स्टाफ नर्स किराये पर रहती थी। वो पिछले ही दिनों अपने गांव गई थी। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एरिया को सील कर दिया गया है और महिला के संपर्क मे आए लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। इससे पहले भी कौशलपुर में पारस की एक अन्य स्टाफ नर्स में कोरोना संक्रमण मिला था। उससे उसके आठ फैमिली मेंबर्स में भी इंफेक्शन हो गया तो क्षेत्र सील कर दिया गया था। 17 अप्रैल को एसएन के एक कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी के पांच फैमिली मेंबर्स में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया तो न्य कौशलपुर क्षेत्र को भी सील कर दिया गया।