आगरा। इस बारे में सिविल एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर एए। अंसारी ने बताया कि आज पहला दिन था। पहले दिन अच्छा रिस्पांस मिला है। बता दें कि इंडिगो की आगरा-मुंबई फ्लाइट मंगल, गुरु रविवार को संचालित होगी। ये दोपहर में 2.30 बजे मुबंई से आगरा पहुंचेगी। तीन बजे आगरा से मुबंई के लिए रवाना होगी।

आगरा कारोबार को मिलेगा लाभ
आगरा-मुबंई फ्लाइट अब बंद न हो। इसके लिए आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल का कहना है कि आगरा-मुबंई की फ्लाइट को अब बंद न करें। इससे आगरा के कारोबार को फायदा होगा। शू इंडस्ट्रीज से जुड़े व्यापारी और पेठा, हैन्डीक्राफ्ट से जुड़े कारोबारी यहां से अहमदाबाद, मुबंई, बंगलुरु, लखनऊ, भोपाल आदि शहरों के लिए सामान भेजने के साथ वहां से भी व्यापारी व्यापार का सौदा करने के लिए आगरा आते रहते हैं। बता दें पहले नौ महीने में तीन बार आगरा-मुबंई की फ्लाइट बंद हो चुकी है।

भोपाल से 25 आगरा आए
आगरा-लखनऊ-भोपाल फ्लाइट से गुरुवार को 25 पैसेंजर्स आगरा पहुंचे। वहीं आगरा से 12 पैसेंजर्स ने भोपाल के लिए उड़ान भरी। बता दें कि आगरा-भोपाल के लिए वीक में तीन दिन फ्लाइट संचालित की जा रही हंै। इसमें मंगल, गुरु और शनिवार को फ्लाइट संचालित की जा रही है।