-29 को थमेगा चुनाव प्रचार, 30 को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

-एक दिसंबर को एमएलसी की दोनों सीटों के लिए होगा मतदान

आगरा: आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव का प्रचार 29 नवंबर को 5 बजे थम जाएगा। 30 नवंबर को आगरा, मथुरा, मैनपुरी सहित 12 जनपदाें से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 1 दिसंबर, सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 3 दिसंबर को मंडी समिति, फीरोजाबाद रोड में मतगणना होगी।

कुल 38 प्रत्याशी मैदान में

उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि स्नातक में 2.82 लाख वोटर्स हैं। जिसमें 1 लाख 80 हजार 694 पुरुष और 1 लाख एक हजार 356 महिला वोटर्स हैं। जबकि शिक्षक में 30 हजार 807 में 21 हजार 426 पुरुष और 9 हजार 381 महिला वोटर हैं। दोनों सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

-------

ये हैं आगरा खंड स्नातक के वोटर

जनपद पुरुष वोटर महिला वोटर कुल वोटर

आगरा 17692 10521 28213

फिरोजाबाद 20439 10778 31217

मथुरा 9626 4819 14445

मैनपुरी 13728 7460 21188

अलीगढ़ 29376 18156 47532

कासगंज 7084 3436 10520

एटा 10927 4743 15670

हाथरस 10164 5374 15538

औरैया 16470 9079 25549

कन्नौज 11394 5843 17237

इटावा 25369 14746 40115

फर्रुखाबाद 8425 6401 14826

------

आगरा खंड शिक्षक के वोटर

जनपद पुरुष वोटर महिला वोटर कुल वोटर

आगरा 4339 3581 7920

फिरोजाबाद 1473 432 1905

मथुरा 2497 820 3317

मैनपुरी 1003 248 1251

अलीगढ़ 2972 1292 4264

कासगंज 810 178 988

एटा 1148 277 1425

हाथरस 2144 871 3015

औरैया 1116 198 1314

कन्नौज 1371 370 1741

इटावा 1641 604 2245

फर्रुखाबाद 912 510 1422

---

महत्वूर्ण तिथियां

29 नवंबर-शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार

30 नवंबर-रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

1 दिसंबर-सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग

3 दिसंबर-मंडी समिति परिसर में काउंटिंग

---

स्नातक में 2.82 लाख वोटर्स हैं। जिसमें 1 लाख 80 हजार 694 पुरुष और 1 लाख एक हजार 356 महिला वोटर्स हैं। जबकि शिक्षक में 30 हजार 807 में 21 हजार 426 पुरुष और 9 हजार 381 महिला वोटर हैं। दोनों सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

योगेंद्र कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, आगरा