आगरा। सोमवार को आगरा में कोरोना के 25 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 1677 हो गई है। 17 पेशेंट्स को कोरोनावायरस का संक्रमण खत्म होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 1375 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 97 संक्रमितों की मौत हुई है और अब जिले में 205 एक्टिव पेशेंट्स हैं। प्रशासन 95 एक्टिव कंटेनमेंट जोन पर काम कर रहा है।

बेटे और बुजुर्ग माता-पिता में मिला संक्रमण

सीएचसी बरौली अहीर पर कोरोना सस्पेक्ट्स की जांच की गई। इसमें 34 वर्षीय व्यक्ति में कोरोनावायरस का संक्रमण मिला है। इसके साथ ही उसके 60 वर्षीय मां और 70 वर्षीय पिता में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 60 साल के आवास विकास बोदला निवासी बुजुर्ग, 40 साल के रामचंद्रपुरी सिकंदरा निवासी व्यक्ति, 70 और 25 साल के चांदनी चौक पिनहाट निवासी पेशेंट्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 53 साल के किरावली निवासी पेशेंट और 35 साल की शुभम विहार कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर निवासी महिला में भी कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। देवरी बरौली अहीर की 32 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

सोमवार को 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 17 कोरोना पेशेंट्स को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। अब जिले में 205 एक्टिव पेशेंट्स हैं। अब तक 43151 सैंपल लिये जा चुके हैं।

-प्रभु एन। सिंह, जिलाधिकारी आगरा