आगरा। आगरा में कोरोना के नये केस अब तेजी से मिलने लगे हैं। रविवार को भी 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1870 हो गई है। वहीं रविवार को 17 पेशेंट्स में संक्रमण खत्म होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 1475 लोग कोरोनावायरस को मात देकर घर जा चुके हैं। अब तक 100 संक्रमितों की मौत भी हुई है। अब जिले में 295 एक्टिव केस हैं। रविवार को 2018 कोरोना सैंपल भी लिए गए, अब तक 54960 लोगों की जांच हो चुकी है।

ये मिले संक्रमित

विधायक सहित उनके परिवार मेंबर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके घर पर काम करने वाली सदर निवासी दो नौकरानी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं 48 साल के छीपीटोला निवासी व्यक्ति, 53 साल के आवास विकास कॉलोनी निवासी पेशेंट, फतेहाबाद के रहने वाले 73 साल के बुजुर्ग और 55 साल व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। 46 साल के जेतपुर कलां निवासी व्यक्ति, चांदी चौक पिनाहट निवासी 10 साल की बच्ची, 62 साल के जैतपुर कलां निवासी बुजर्ग, 25 साल के फतेहाबाद निवासी व्यक्ति, 52 साल के राहुल नगर बोदला निवासी व्यक्ति, 27 साल के किरावली निवासी पेशेंट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

रविवार को 29 लोगों में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। 17 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में 295 एक्टिव पेशेंट्स हैं। इनका उपचार चल रहा है।

-प्रभु एन। सिंह, जिलाधिकारी आगरा