-सप्ताहांत में स्मारक देखने आए सर्वाधिक पर्यटक

आगरा: कोरोना काल में सप्ताहांत में ताजमहल देखने का क्रेज पर्यटकों में बरकरार रहा। शनिवार को ताजमहल देखने 3079 पर्यटक पहुंचे, जिनमें 28 विदेशी (सार्क देशों के आठ नागरिक समेत) शामिल थे। 21 सितंबर से खुले ताजमहल में यह संख्या सर्वाधिक रही। वर्तमान में एक दिन में अधिकतम पांच हजार पर्यटक ही ताजमहल देख सकते हैं।

21 सितंबर को ताजमहल खुलने पर आगरा के पर्यटन उद्यमियों ने वीकेंड टूरिज्म शुरू होने की बात कही थी। शनिवार को ताजमहल पर ऐसा ही देखने को मिला। एक घंटे तक सर्वर ठप रहने के बावजूद अच्छी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसके चलते पूर्वी व पश्चिमी गेट पर रजिस्टर में एंट्री और थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लंबी लाइन लगी रहीं। पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा। शनिवार को मुख्य मकबरे पर 1080 पर्यटक गए, जिनमें 1006 वयस्क और 74 बच्चे शामिल थे।

ताजमहल पर अब तक पर्यटकों की स्थिति

दिन, पर्यटक

सोमवार, 1235

मंगलवार, 1707

बुधवार, 1927

गुरुवार, 1735

शुक्रवार, साप्ताहिक बंदी

शनिवार, 3079

ताजमहल पर शनिवार को पर्यटकों की स्थिति

भारतीय, 2701

विदेशी, 20

सार्क, 8

भारतीय बच्चे, 350

अन्य स्मारकों पर शनिवार को आए पर्यटक

स्मारक, पर्यटक

आगरा किला, 535

फतेहपुर सीकरी, 150

सिकंदरा, 150

एत्माद्दौला, 79

मेहताब बाग, 87

रामबाग, 26

मरियम टॉम्ब, 23