आगरा। गुरुवार को भी 36 लोगों में कोरोनावायरस का संक्रमण मिला है। अब जिले में 346 एक्टिव पेशेंट्स हैं। वहीं 28 पेशेंट्स को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 1797 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब तक 102 पेशेंट्स की मौत भी हो चुकी है। गुरुवार को 1895 कोरोना सैंपल लिये गये। अब तक कुल 73713 सैंपल लिये गये हैं। जिले में अब 155 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हैं। अब तक 285 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं।

गुरुवार को एमकेपुरम, शास्त्रीपुरम के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों में संक्रमण मिला है। 64 साल, 56 साल और 14 साल के बच्चे में संक्रमण मिला है। दीन नगर पश्चिमपुरी में भी 64 साल व्यक्ति, 50 साल के व्यक्ति,32 साल के व्यक्ति और 29 की महिला में संक्रमण मिला है। 75 साल के गोलमोहर वाटिका शीतला रोड खंदारी, 65 साल की नुनिहाई, 45 साल की शास्त्रीपुरम, सुलहकुल नगर शाहगंज के 75 साल के व्यक्ति में भी संक्रमण मिला है। 30 साल के तांतपुर निवासी, 25 साल के बी ब्लॉक कमला नगर निवासी, 55 साल के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी में संक्रमण मिला है। किशोरपुरा जगदीशपुरा के 43,21 और 18 साल के पेशेंट्स में भी संक्रमण मिला है। सदर बाजार के 50 और 48 साल के पति पत्नी, और 47 साल के पेशेंट में भी संक्रमण मिला है। 50 साल के सूर्या अपार्टमेंट लॉयर्स कॉलोनी निवासी, 40 साल के गोविंद वाटिका अलबतिया निवासी, 24 साल के नैनाना जाट निवासी, 21 साल के सैंया निवासी, 55 साल के कुशल गार्डन निवासी, 59 साल के साकेत कॉलोनी शाहगंज निवासी पेशेंट में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

गुरुवार को भी 36 लोगों में कोरोनावायरस का संक्रमण मिला है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 2245 हो गई है। वहीं 28 पेशेंट्स को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 1797 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब तक 102 पेशेंट्स की मौत भी हो चुकी है। अब जिले में 346 एक्टिव पेशेंट्स हैं।

-प्रभु एन। सिंह, जिलाधिकारी आगरा