आगरा। आगरा में कोरोनावायरस के संक्रमण ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को कोरोना के सबसे अधिक 39 केस आए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1804 पहुंच गई है। 20 पेशेंट्स में संक्रमण खत्म होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। कुल 1443 पेशेंट्स अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं। 99 पेशेंट्स की मौत हो चुकी है और अब जिले में 262 एक्टिव पेशेंट्स हैं।

विधायक की पत्नी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विधायक की 55 साल की पत्नी को सांस लेने में परेशानी होने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। उनकी कोरोना जांच कराई गई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके परिवार के अन्य सदस्यों के भी एंटीजन टेस्ट कराए गये। इसमें उनके 28 और 31 साल के पुत्रों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शंभु कुंज निवासी 48 साल के पेशेंट सहित उनकी 47 साल की पत्नी और 26 साल के बेटे में कोरोना की पुष्टि हुई है। 26 साल की फ्रीगंज बेलनगंज निवासी महिला, 85 साल के इंद्रा कॉलोनी शाहगंज निवासी बुजुर्ग, 62 और 38 साल के जवाहरपुरम निवासी पुरुषों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 42 साल के मानसरोवर कॉलोनी दयालबाग निवासी पेशेंट और 61 साल के ताजनगरी निवासी बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 53 साल के आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा निवासी पेशेंट, 17 साल की शंकर कॉलोनी निवासी पेशेंट, 34 साल के निर्मल आशियाना खंदारी निवासी पेशेंट, 30 साल की गांधी आश्रम राधिका पुरम निवासी महिला, 25 साल के आलोक नगर निवासी पेशेंट, 24 साल के बल्का बस्ती निवासी युवक, 28 साल के आगरा कैंट निवासी पेशेंट की में भी संक्रमण मिला है। पिनाहट के रहने वाले 31 और 28 साल के भाईयों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 24 साल के जगनेर, 37 और 70 साल के फतेहपुर सीकरी निवासी पेशेंट्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

शुक्रवार को 39 लोगों में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। 20 पेशेंट्स को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 1443 पेशेंट्स कोरोना को मात दे चुके हैं। अब जिले में 262 एक्टिव पेशेंट्स हैं। अब तक जिले में 50759 सैंपल लिये जा चुके हैं।

-प्रभु एन। सिंह, जिलाधिकारी, आगरा