अभी नगर निगम के सीमा क्षेत्र आने वाली सड़कों को किया चिह्नित

अक्टूबर के पहले वीक से शुरू हो जाएगा काम

आगरा। नगर निगम इस बार 2.64 करोड़ से शहर में रोड के गड्ढे भरवाएगा। इसके लिए नगर नगर निगम के तीन अधिशासी अभियंताओं ने शहर में तकरीबन 40 सड़कों का सर्वे कर रिपोर्ट सौंपी हैं। अक्टूबर के पहले वीक से रोड के गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। इसमें पहले जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा। बता दें कि नगर निगम में रोड की खस्ताहाल को लेकर कंप्लेन लगातार प्राप्त हो रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों को दुरुस्त करने का फैसला लिया गया है। बता दें इस बार नगर निगम का सड़कों के गड्ढे भरने का बजट गत वर्ष की अपेक्षा कम है।

ये मुख्य रोड किए गए चिह्नित

- बोदला रोड सत्संग भवन से अमल गार्डन तक 8.47 लाख

- मदिया कटरा तिराहा से तोता का ताल पेट्रोल पंप से न्यू राजामंड़ी तक- 5.47 लाख

- दीवानी चौराहा से भदावार हाउस से आरबीएस चौराहे तक - 8.58 लाख

- बोदला चौराहे से एनएच-19 से सिकंदरा मॉन्यूमेंट तिराहा तक 7.90 लाख

- बोदला रोड शर्मा डेंटल क्लीनिक से पश्चिमपुरी रोड तक कारगिल पेट्रोल पंप- 9.88 लाख

- सेक्टर 4 पुलिस चौकी से निहाल निकेतन एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल तक 9.10 लाख

- केके नगर से पीपी नगर तक विनायक नगर तक 5.85 लाख

- लॉयर्स कॉलोनी से मधुसूदन मोटर्स से आईएएमटी तक - 8.60 लाख

- आवास विकास सेंटर 11 शनिदेव मन्दिर से जगदीशपुरा हनुमान मन्दिर तक 9.82 लाख

- शील विहार कॉलोनी रोड - 5.65 लाख

सड़कों की स्थिति पर एक नजर

विभाग कुल रोड

पीडब्ल्यूडी 1796.704 किमी।

मंडी समिति 134.56 किमी।

नगर निगम 116.05 किमी।

एडीए 6.21 किमी।

प्रधानमंत्री 22 किमी।

सिंचाई विभाग 58.22 किमी।

नगर निगम द्वारा जोन स्तर पर इतना किया गया खर्च

सड़क बनाने में

- हरीपर्वत जोन में 16 करोड़

- ताजगंज जोन में 8 करोड़

- छत्ता जोन में 21 करोड़

- लोहामंडी जोन में 28 करोड़

गत वर्ष में गड्ढों पर खर्च की गई धनराशि

गड्ढों पर खर्च किए गए- पौने नौ करोड़

गत वर्ष बारिश के बाद 65 करोड़

वित्तीय 2019-20 में 73 करोड़, ये धनराशि नगर निगम द्वारा खर्च की गई

नगर पालिका परिषद ने 1.25 करोड़

जिला पंचायत द्वारा 35 लाख

क्षेत्र पंचायत 1.5 करोड़