सकारात्मक सोच और जीतने के दृढ़ संकल्प से स्वस्थ होकर लौटे घर

अस्पताल में ही मनाई शादी की 61वीं वर्षगांठ

फिरोजाबाद। जिले के टूंडला क्षेत्र निवासी एक 80 साल के बुजुर्ग ने डॉक्टर्स की निगरानी में दृढ़शक्ति और अनुशासन से कोरोना वायरस को मात्र 10 दिनों में मात दे दी। वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। इस दौरान शादी की 61वीं वर्षगांठ होने पर डॉक्टर्स ने अस्पताल में केक काटकर उनके हौसले और जज्बे को सलामी देकर विदा किया। बुजुर्ग सन् 1980 में प्रधान भी रह चुके हैं।

पूर्व प्रधान ाी रह चुके हैं

टूंडला क्षेत्र के गांव लतुर्रा निवासी 80 वर्षीय सतीशचंद्र उपाध्याय पूर्व प्रधान रह चुके हैं। बीते दिनों उन्हें जुकाम हो गया। कुछ दिन बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर उनके पुत्र पुष्पेंद्र उपाध्याय निवासी प्रकाश नगर ने जांच कराई तो सतीशचंद्र कोरोना पॉजिटिव मिले। इस पर उन्हें फिरोजाबाद के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

कम हुआ था ऑक्सीजन लेवल

सतीशचंद्र उपाध्याय का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था, लेकिन उन्होंने हिमत नहीं हारी। दृढ़शक्ति और सकारात्मक सोच के साथ डॉक्टर्स की निगरानी में महज 10 दिन में उन्होंने कोरोना को मात दे दी। रविवार को उनकी शादी की 61वीं वर्षगांठ पर डॉक्टर्स ने केक कटवाते हुए उन्हें शादी की वर्षगांठ की मुबारकबाद दी। अस्पताल से विदा किया।

उम्र मायने नहीं राती

कोरोना को मात देकर घर लौटे सतीश उपाध्याय ने बताया कि उम्र चाहे जो भी हो हमारी सोच सकारात्मक और जीतने का दृढ़ संकल्प होना चाहिए तो किसी भी क्षेत्र में हम हार नहीं सकते। सकारात्मक सोच व मजबूत इरादों से कोरोना को हराया जा सकता है। निराशाजनक बातों से शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस कारण हमेशा सकारात्मक सोच रखें।