आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष डॉ। राजेंद्र पेंसिया का मंगलवार सुबह सच से सामना हुआ। सुबह 10 बजे कई इंजीनियर और कर्मचारी गैर हाजिर मिले। उपाध्यक्ष ने गैर हाजिर इंजीनियर्स और कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी। वहीं, कार्यालय परिसर में जल्द कैंटीन और जन सुविधा केंद्र खोला जाएगा। फाइल ट्रै¨कग सिस्टम भी विकसित होगा। इससे फाइल गायब होने की समस्या खत्म हो जाएगी।

कई मिले गैरहाजिर

एडीए उपाध्यक्ष मंगलवार सुबह 9.45 बजे कार्यालय पहुंच गए। 9.50 से सुबह 10.10 बजे तक हर अनुभाग का निरीक्षण किया। इसमें कई अवर अभियंता और सहायक अभियंता गैर हाजिर मिले। कई अनुभाग में झाड़ू लग रही थी। उन्होंने कार्यशैली सुधारने की नसीहत दी। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। हालांकि कई उच्च अफसर मौजूद थे। एडीए उपाध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद बैठक की।

फाइलों की भी होगी ट्रैकिंग

एडीए ने बताया कि जल्द ही कार्यालय परिसर में कैंटीन खुलेगी। लोगों की सहूलियत के लिए जन सुविधा केंद्र खोला जाएगा। फाइल ट्रै¨कग सिस्टम विकसित किया जाएगा। यह जयपुर विकास प्राधिकरण, राजस्थान की तर्ज पर होगा। उन्होंने बताया कि किस विभाग की फाइल कौन से कर्मचारी के पास हैं, इसकी जानकारी एक क्लिक पर आसानी से हो जाएगी। निरीक्षण में सचिव राजेंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव सोमकमल, सहायक अभियंता पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

परिसर में टोबेको भी बैन

एडीए परिसर में कर्मचारियों के टोबेको खाने पर भी बैन लग गया है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान एडीए वीसी को एक कर्मचारी सुपारी खाते हुए मिला, तो उन्होंने उसे टोक दिया। साथ ही 200 रुपए की पेनाल्टी भी लगाई। वीसी ने परिसर की साफ-सफाई पर जोर दिया।