आगरा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एडीजी जोन रजीव कृष्ण द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने पर जोन आगरा में 45 और अकेले आगरा में 24 सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए। जिसमें एसएसपी मुनिराज जी को प्लेटिनम चिन्ह प्रदान किया गया। रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक को मेरीटोरियश सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, प्रभारी निरीक्षक सदर को उत्कृष्ट विवेचना पदक, प्रभारी हरीपर्वत अरविंद कुमार को प्लेटिनक चिन्ह, एएचयूटी प्रभारी कमर सुल्ताना सिल्वर चिन्ह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार वाचक को सिल्वर, उपनिरीक्षक श्यौराज शर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक, नील कमल को उत्कृष्ट सेवा पदक, विजय सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक, मदन सिंह को पुलिास पदक, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय को उत्कृष्ट सेवा पदक,अनुराग शर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक, बिजेन्द्र को उत्कृष्ट सेवा पदक, यतेन्द्र कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक, अक्षय कुमार उत्कृष्ट सेवा पदक, शशिभूषण सिंह को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक, संजीव अवस्थी को सराहनीय सेवा सम्मान, प्रमोद अतिउत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्यआरक्षी सत्यप्रकाश को पुलिस पदक, शिवशंकर को पुलिस पदक, देश दीपक प्रधान लिपिक को गोल्ड चिन्ह और राजकुमार, सर्विलांस सैल को सिल्वर चिन्ह प्रदान किया गया।