आगरा (ब्यूरो)। उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के नेतृत्व में वकील आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार को दीवानी व जिले की तहसीलों में वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। गुरुवार को संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल किरावली तहसील में वकीलों से मिला। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भोगीराम वर्मा व सचिव मोर ध्वज के साथ मिलकर आंदोलन को प्रभावी बनाने की रणनीति बनाई गई। जिसके बाद वकीलों ने तहसील का घेराव और प्रदर्शन किया।

केंद्र और प्रदेश में एक पार्टी की सरकार
सभा में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों दुर्ग विजय ङ्क्षसह भइया, राम प्रकाश शर्मा, नरेश शर्मा, अमिताभ शर्मा, बाबा दीवान ङ्क्षसह ने कहा कि दशकों पुराना आंदोलन अब निर्णायक स्थिति में है। केंद्र और राज्य दोनों में एक ही दल की सरकार है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जसवंत ङ्क्षसह कमेटी की सिफारिश को तत्काल प्रभाव से लागू कर आगरा में उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापित करे।

आज दोपहर करेंगे घेराव
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री मंत्री एसपी ङ्क्षसह बघेल के साकेत कॉलोनी शाहगंज स्थित आवास का घेराव करने का ऐलान किया। वकीलों ने कहा कि मंत्री से आगरा में हाईकोर्ट बेंच की मांग की जाएगी। सभा में संयोजक चौधरी अजय ङ्क्षसह, हेमंत भारद्वाज, वीरेंद्र फौजदार, अनूप शर्मा, अधर शर्मा, हरीओम शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। किरावली में प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से राजीव कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र इंदौलिया, मान ङ्क्षसह परमार, दिवाकर ङ्क्षसह, अनूप ङ्क्षसह इंदौलिया, सत्य प्रकाश, गिरीश कुमार, बृज किशोर आदि थे।