आगरा। नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने मोबाइल में ई-लीव एप को डाउनलोड करना होगा। इस एप के माध्यम से जैसे ही आप लीव के लिए अर्जी दाखिल करेंगे। तो वे ऑटोमेटिक सीनियर के पास फॉरवर्ड हो जाएगी। इस दौरान आपका एक कोड जनरेट हो जाएगा। इससे आपको पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त हो रहेगी। आपकी एप्लीकेशन कहां है्र किस स्तर पर पेंडिंग हैं। ये जानकारी मोबाइल पर होती रहेगी। अंतिम रुप से नगर आयुक्त इसको सेंशन कर देंगे।

ई-ऑफिस की व्यवस्था हो चुकी है लागू
नगर निगम में ई-ऑफिस की व्यवस्था पहले से लागू हो चुकी है। इस बारे मेें अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता ने बताया कि 5, 6 हजार फाइल को डिजिटल कर दिया गया है। सभी को कंट्रोल रूम से लिंक किया जा रहा है। इस बारे में नगर निगम के आईटी ऑफिसर गौरव सिन्हा ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से सभी कर्मचारियों को सहूलियत होगी। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के प्रोजेक्ट ऑफिसर केके पांडे ने बताया कि ई-ऑफिस के बाद ये नई व्यवस्था शुरु की गई है। अभी अन्य बदलाव भी जल्द नजर आएंगे।

ये हैं नगर निगम के विभाग
- ऐसेसमेंट कलैक्शन
- बिल्डिंग
- सेंट्रल रिकॉर्ड
- एजूकेशन
- इलेक्ट्र्रिसिटी
- सिविल इंजीनियरिंग
- हेल्थ डिपार्टमेंट
- लाइसेंस
- लाइटिंग
- मार्केट पार्क
-प्लानिंग एवं डेवलपमेंट
- प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट
- सॉलिड- वेस्ट मैनेंजमेंट यूनिट
- एकाउंट एंड फाइनेंस
- मेडीकल
- सिविल इंजीनियरिंग
- कमर्शियल
- इलैकट्रीकल्स,
- सिंगल टेलीकॉम
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- मैकेनीकल
- कंस्ट्रक्शन
- सेफ्टी
- सिक्युरिटी
- जनरल एडमिनिट्रेशन

नगर निगम एक नजर में
- 16 लाख जनसंख्या नगर क्षेत्र में
- 100 वार्ड नगर निगम में
- चार जोन में बंटा हुआ है क्षेत्र
- साढ़े चार हजार नगर निगम का स्टाप
- 3.20 लाख हाउस होल्ड
- 50 हजार स्ट्रीट लाइट


अब ई-लीव की व्यवस्था शुरु की जा चुकी है। इसके लिए मोबाइल पर ई-लीव से एक मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। इसमें एप्लीकेशन ऑटोमेटिक फॉरवर्ड हो जाएगी।
विनोद गुप्ता, अपर नगर आयुक्त आगरा