-एडीजी सुरक्षा ने लिया ताजमहल के सुरक्षा इंतजाम का जायजा

-खतरा होने पर मोर्चा संभालने को तैयार किए जाएंगे कमांडो

आगरा: ताजमहल के इर्द गिर्द का सुरक्षा घेरा और पुख्ता करने की तैयारी है। इसके लिए रेड और यलो जोन की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। साथ ही एंटी ड्रोन डिवाइस भी खरीदी जाएगी। शुक्रवार शाम ताजमहल पहुंचे एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ बैठक में ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने के निर्देश दिए।

कमांडो कराएंगे ट्रेनिंग

एडीजी ने कहा कि आपात स्थिति के लिए पुलिस-प्रशासन के पास पहले से स्पेशल आपरेशन प्लान (एसओपी) होना चाहिए। चिह्नित पुलिसकर्मियों को लखनऊ में कमांडो ट्रे¨नग कराई जाए। जिससे खतरे की स्थिति में कमांडो तत्काल मोर्चा संभाल सकें। ताजमहल के आसपास अक्सर ड्रोन उड़ाने की जानकारी पर एडीजी ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों के पास एंटी ड्रोन डिवाइस होनी चाहिए, जिससे ड्रोन को काबू किया जा सके। ताजमहल के आसपास ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र के बोर्ड लगाए जाएं। बैठक में आईजी रेंज नवीन अरोड़ा, सीआईएसएफ के आईजी सुधांशु कुमार, डीएम पीएन सिंह, एसएसपी मुनिराज, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के अलावा विकास प्राधिकरण और एएसआई के अधिकारी मौजूद रहे।