आगरा(ब्यूरो)। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम बिजलीघर बस स्टैंड के सामने स्थित मन:कामेश्वर स्टेशन से टीडीआई मॉल के सामने ताज पूर्वी गेट तक मेट्रो का संचालन कर रही है। छह किमी लंबे ट्रैक पर शुक्रवार को पांच मेट्रो का संचालन हुआ। पांच मेट्रो ने 300 ट्रिप लगाईं। बड़ी संख्या में पैसेंजर्स पूजन सामग्री लेकर स्टेशन में पहुंच गए। चेङ्क्षकग के बाद इन्हें प्रवेश दिया गया। फतेहाबाद रोड स्टेशन से चढ़े दो दंपत्ति ने शादी की वर्षगांठ भी मनाई, जबकि एक पैसेंजर्स ने चार साथियों के साथ जन्म दिवस मनाया। हालांकि, पैसेंजर्स द्वारा इसकी बुङ्क्षकग नहीं कराई गई थी। मन:कामेश्वर और ताजमहल स्टेशन में सुबह छह बजे से पहले पैसेंजर्स पहुंच गए।

वीकेंड पर बढ़ेगी भीड़
यूपीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 30 हजार पैसेंजर्स ने सफर किया। सबसे अधिक मन:कामेश्वर स्टेशन से आठ हजार, ताजमहल स्टेशन से सात हजार पैसेंजर्स ने सफर किया, जबकि बाकी के चार स्टेशनों से 15 हजार पैसेंजर्स ने सफर किया। उन्होंने बताया कि सामान्यतौर पर मेट्रो का संचालन सुबह छह से रात 10 बजे तक होगा, लेकिन 25 मार्च को मेट्रो दोपहर दो से रात 10 बजे तक चलेगी। उधर, माह के द्वितीय शनिवार और फिर रविवार को अवकाश है। ऐसे में मेट्रो में और अधिक भीड़ बढऩे से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

मुख्य सचिव कल करेंगे निरीक्षण
प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र 10 मार्च को आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। उनके साथ यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी रहेंगे। मुख्य सचिव मेट्रो का भी सफर करेंगे। साथ ही निर्माणाधीन चार भूमिगत स्टेशनों के प्रगति को देखेंगे।

आज दो और कल तीन पैसेंजर्स मनाएंगे जन्म दिवस
मेट्रो में अपनों के साथ जन्म दिवस समारोह बनाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। शुक्रवार को यूपीएमआरसी की टीम के पास पांच पैसेंजर्स ने आवेदन किया। यूपीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दो पैसेंजर्स मेट्रो और स्टेशन परिसर में जन्म दिवस मनाएंगे। रविवार को तीन पैसेंजर्स ने बुङ्क्षकग कराई है। यह यात्री मन:कामेश्वर स्टेशन से ताज पूर्वी गेट स्टेशन तक सफर करेंगे।

हुनर का कर सकते हैं प्रदर्शन
नृत्य हो या फिर गिटार, बांसुरी बजाना। अगर आप अपने हुनर का प्रदर्शन करना चाहते हैं तो यूपीएमआरसी की टीम इस कार्य में सहयोग करेगी। ताजमहल मेट्रो स्टेशन के बाहर आप हुनर का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसकी अनुमति स्टेशन प्रशासन से लेनी होगी। साथ ही स्टेशन के बाहर किसी भी तरीके की गंदगी न हो, इस बात का भी ध्यान रखना होगा।