25 जनवरी से हुई शुरुआत
अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि आगरा नगर निगम ने फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा से आगरा नगर निगम का व्हाट्सएप नंबर वेरिफाइड कराया है। नगर निगम के आईटी ऑफिसर गौरव सिन्हा ने बताया कि जिन गृह स्वामियों के मोबाइल नंबर डेटाबेस में सेव हैं, उन्हें व्हाट्सएप के जरिए डिटेल मैसेज भेजा जा रहा है। इस मैसेज में गृह स्वामी का नाम, प्रॉपर्टी आईडी, हाउस नंबर और बकाया हाउस टैक्स की राशि की जानकारी होती है। मैसेज में ही ऑनलाइन पेमेंट 'पे नाउÓ का लिंक होता है। इस पर क्लिक करने के साथ ही पेमेंट गेटवे ओपन हो जाता है। जिस पर पेमेंट ऑप्शन को सिलेक्ट करके ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर हाउस टैक्स जमा किया जा सकता है। 25 जनवरी से इस सर्विस की शुरुआत हुई। इस सर्विस के लॉन्च होने के साथ ही इस सेवा का लाभ लेने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। छह हजार से अधिक लोग ऑनलाइन सर्विस के जरिए हाउस टैक्स जमा कर चुके हैं।

सेफ है ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करना
ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करना पूरी तरह सेफ है। हाउस टैक्स का भुगतान करने के साथ ही पेमेंट की हिस्ट्री देखी जा सकती है। इसके लिए \\222.ड्डद्दह्म्ड्डश्चह्म्शश्चद्गह्म्ह्ल4ह्लड्ड3.ष्शद्व पर जाना होगा। यहां ट्रांजेक्शन की रिसीप्ट डाउनलोड भी की जा सकती है।

अब तक ये थी व्यवस्था
अब तक हाउस टैक्स के बकाया राशि का गृह स्वामियों को टेक्स्ट मैसेज भेजा जाता था। इस मैसेज में बकाया टैक्स की तो जानकारी होती थी, लेकिन वह इस मैसेज के जरिए ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाते थे। अब व्हाट्सएप के जरिए उन्हें मैसेज में ही ऑनलाइन पेमेंट का लिंक प्रोवाइड कराया जा रहा है, जिससे वह भुगतान कर रहे हैं। इस तरह की सुविधा शुरू करने वाला आगरा प्रदेश का पहला शहर बन गया है।

ये होगा फायदा
बिजली और अन्य यूटिलिटी सर्विसेज के बिल की तरह हाउस टैक्स के बारे में लोगों को जानकारी नहीं मिल पाती थी। इसके चलते कई वर्षों का टैक्स बकाया हो जाता था। टैक्स जमा न करने के पीछे वजह नगर निगम तक जाना भी था। अब इन दोनों ही समस्याओं से गृह स्वामियों को छुटकारा मिलेगा। हाउस टैक्स के बकाया की उन्हें समय-समय पर जानकारी अपडेट होती रहा करेगी, दूसरा इस टैक्स को जमा करने के लिए उन्हें नगर निगम तक दौड़ भी नहीं लगानी पड़ेगी।

- 3.75 लाख शहर में हाउसहोल्ड
- 100 वार्ड हैं शहर में
- 24 लाख शहर की जनसंख्या

इस तरह बढ़ी ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा कराने वालों की संख्या
- 6120 लोगों ने ऑनलाइन जमा कराया हाउस टैक्स
- 1.77 करोड़ रुपए का राजस्व हुआ प्राप्त
- 5599 लोगों ने ऑफलाइन जमा किया
- 7.76 करोड़ रुपए का राजस्व हुआ प्राप्त


इस तरह कर सकते हैं जमा
- आगरा नगर निगम की ओर से व्हाट्सएप नंबर पर बकाया का मैसेज भेजा जाएगा।
- मैसेज में प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी के साथ हाउस टैक्स की राशि भी होगी।
- अपनी डिटेल को वेरीफाई करने के बाद मैसेज में दिए 'पे नाउÓ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- पेमेंट गेटवे ओपन होते ही पेमेंट ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा।
- पेमेंट करने के बाद 222.ड्डद्दह्म्ड्डश्चह्म्शश्चद्गह्म्ह्ल4ह्लड्ड3.ष्शद्व पर ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखी जा सकेगी।
- रियल टाइम आपका हाउस टैक्स का स्टेटस अपडेट हो जाएगा। रिसीप्ट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
----------------------

गृह स्वामियों के व्हाट्सएप नंबर पर हाउस टैक्स का मैसेज भेजा जा रहा है। इस मैसेज में ही पेमेंट का लिंक भी है। जिसके जरिए वह घर बैठे ही हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। उनका हाउस टैक्स का स्टेटस रीयल टाइम अपडेट हो रहा है। इस ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
अंकित खंडेलवाल, नगरायुक्त, नगर निगम