15 पायदान बढ़े
स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में आगरा को ओवरऑल रैंङ्क्षकग में 85वां स्थान मिला है। जबकि पिछले वर्ष हुए सर्वे में भारत सरकार ने 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की रैङ्क्षकग अलग से जारी की थी। इसमें आगरा का 23 वां स्थान था, जबकि एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में वर्ष 2022 में 100 रैंक पर था। इस तरह स्वच्छता में 15 पायदान ऊपर चढ़े हैं, लेकिन पहले पायदान तक पहुंचने के लिए अब काम और सुधार की आवश्यकता है।

केंद्र सरकार की टीम ने किया सर्वे
जून 2023 से शुरू हुआ स्वच्छ सर्वेक्षण तीन चरण में हुआ था। इसमें तीन कैटेगिरी थी। इन तीन कैटेगिरी में सब कैटेगिरी भी थीं। इसके आधार पर भारत सरकार की टीम ने सभी 100 वार्डों में पहुंच सर्वे किया था। निर्धारित पोर्टल पर मिलने वाले दिशा निर्देश के आधार पर टीमें, नगर निगम की टीम के साथ क्षेत्र में जाकर सर्वे करती थीं। निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट, सीवरेज प्लांट सहित दूसरे प्लांट की स्थिति को भी देखा था। इसमें लोगों के फीडबैक, नालियां, कूड़े के ढेर, कूड़ा निस्तारण की, शौचालय की स्थिति सहित दूसरे ङ्क्षबदु सम्मिलित थे। इनमें से कूड़ा मुक्त शहर, नालियों की स्थिति पर शहर पिछड़ा है।
----
ऐसे हुआ चयन
- कुल चरण: 3
- कुल कैटेगरी: 3
- सिटीजन वायस: लोगों से सफाई व्यवस्था को लेकर फीड बैक लिया गया.
- सर्टिफिकेशन: खुले में शौच मुक्त, कूड़ा मुक्त शहर ङ्क्षबदु शामिल थे.
- सर्विस लेवल प्रोग्रेस: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, नियमित सफाई, कूड़ा उठान सहित अन्य ङ्क्षबदु.
----
कुल निर्धारित अंक, 9500
आगरा को मिले, 6164
सिटीजन वायस में 2170 में से 1622
सर्टिफिकेशन, 2500 में से 1250
सर्विस लेवल प्रोग्रेस 4930 में से 3292
-------------------

पिछले वर्षों में आगरा की रैकिंग
साल देश में रैंकिंग प्रदेश में रैंक
2023 85 12
2022 23 06
2021 24 03
2020 16 02
2019 85 -
2018 102 -
2017 263 -

---------------

स्वच्छता सर्वेक्षण से इस तरह जुड़े शहर
वर्ष शहर
2016 73
2017 434
2018 4203
2019 4237
2020 4242
2021 4320
2022 4354
2023 4477
--------------


एव्यूलेशन पैरामीटर्स
कैटेगिरी वर्ष 2023 माक्र्स वर्ष 2022 माक्र्स
सर्विस लेवल प्रोग्रेस 4830 3000
सर्टिफिकेशन 2500 2170
सिटीजंस वॉयस 2170 2250
टोटल 9500 7500


वर्ष 2023
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन 95.75 परसेंट
सोर्स सेग्रीगेशन 86.75 परसेंट
प्रोसेसिंग 99.41 परसेंट
जीएफसी स्टेट्स एक स्टार
ओडीएफ स्टेट्स ओडीएफप्लसप्लस


वर्ष 2022
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन 84 परसेंट
सोर्स सेग्रीगेशन 74 परसेंट
वेस्ट प्रोसेसिंग 100 परसेंट

------------------

इसलिए 23 से 85 पर पहुंचा
कैटेगिरी बदलने का दिखा असर
वर्ष 2022 में आगरा को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में 23वां स्थान मिला था। इस बार एक लाख से अधिक और एक लाख की जनसंख्या से कम वाले शहरों की कैटेगिरी बनाई गई। जिसमें एक लाख की जनसंख्या से अधिक वाले शहरों की कैटेगिरी में आगरा को 85वां स्थान मिला है। जबकि पिछली बार एक लाख की जनसंख्या से अधिक वाले शहरों में आगरा की 100 रैंक थी। वर्ष 2022 में ओवरऑल रैंक 447 थी, जो वर्ष 2023 में 323 है।


447 ओवऑल रैंक थी वर्ष 2022 में
323 ओवऑल रैंक मिली वर्ष 2023 में
--------------

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की रैंकिंग में सुधार हुआ है। आगरा की नेशनल लेवल पर एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले सिटीज की कैटेगिरी में 85वां स्थान है जो कि पिछले वर्ष 100वां था। रैंकिंग में 15 पायदान का सुधार हुआ है। ओवरऑल रैंक भी पिछले वर्ष की अपेक्षा 447 से सुधरकर 323 हुई है।
पंकज भूषण, पर्यावरण अभियंता व प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन