टिहरी बांध से छोड़ा जाता है पानी
उत्तराखंड के टिहरी बांध से अपर गंगा कैनाल को पानी मिलता है। पालड़ा फाल पर बने सेडिमेंटेशन टैंक से पाइल लाइन के जरिए आगरा को 150 क्यूसेक गंगाजल उपलब्ध होता है। शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे से आगरा को 110 क्यूसेक ही पानी मिल रहा है। इसका असर शहर में रविवार सुबह देखने को मिलेगा। सर्वाधिक जीवनी मंडी वाटरवक्र्स से पोषित क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। संतोष की बात ये हैं कि शनिवार शाम लगभग चार बजे से पालड़ा फाल से आगरा के लिए 150 क्यूसेक पानी की सप्लाई मिलने लगी है। आगरा आते आते रविवार की शाम हो जाएगी। इसका असर शहर में देखने को मिलेगा। जलकल विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि रविवार शाम को शहर को गंगाजल की पर्याप्त सफाई मिलने लगेगी।

इन क्षेत्रों में आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी सप्लाई
कालामहल, लुहारगली, गधापाडा़, मोती कटरा, एसएन मेडिकल कॉलेज, नूरी गेट, बाग मुजफ्फर खां, घटिया आजम खां, वजीरपुरा, माईथान आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। हालांकि पानी की पूर्ति के लिए सिकंदरा वाटरवक्र्स से जीवनी मंडी वाटरवक्र्स के लिए मदद ली जाएगी। ताकि जलापूर्ति ज्यादा प्रभावित न हो सके।

आंशिक रूप से प्रभावित रही सप्लाई
सरस्वती नगर, हनुमान नगर, त्रिवेणी नगर, गढ़ी भदौरिया, लोकेंद्रपुरी, चाणक्यपुरी आदि क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से आंशिक रूप से जलापूर्ति प्रभावित है। शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
---------------
पालडा फाल से गंगाजल की आपूर्ति कम हो रही है। जिसके कारण रविवार सुबह जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। शाम को स्थिति सामान्य होने की पूरी संभावना है।
कुलदीप ङ्क्षसह, महाप्रबंधक, जलकल