स्टूडेंट्स ने दी नृत्य, गायन की प्रस्तुति
स्कूल के प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन चुनौतियों से भरा है, अपनी क्षमताओं से चुनौतियों का संघर्ष सामना करने के लिए स्टूडेंट्स को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर छात्रों द्वारा की गई नृत्य-गायन की प्रस्तुति ने समारोह को आनंदमय कर दिया। वरिष्ठ वर्ग की शैक्षणिक समन्वयिका शालिनी देव ने छात्रों के साथ व्यतीत की गई यादों को साझा किया.स्टूडेंट्स को परिश्रम द्वारा लक्ष्य हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। अध्यापक आनंद अग्रवाल ने स्टूडेंट्स को कठोर परिश्रम करने के लिए तथा निरंतर इरादे नेक रखते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षकों के साथ छात्र भी हुए भावुक
मिस प्रिल्यूड तथा मास्टर प्रिल्यूड के चयन के लिए टैलेंट राउंड में स्टूडेंट्स ने अपनी वाक् पटुता तथा प्रतिभा कौशल की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सत्र 2023-24 के स्कूल छात्र प्रमुख नवकार जैन व छात्रा प्रमुख सुहानी अरोरा ने स्कूल से संबंधित रोचक मधुर स्मृतियों का वर्णन करके शिक्षकों के साथ ही छात्रों को भी भावुक कर दिया।

मिस प्रिल्यूड, मास्टर प्रिल्यूड सिलेक्ट
निर्णायकों के द्वारा पूछे गए प्रश्न-उत्तर के अंतिम चक्र में सतर्कता पूर्वक तथा बुद्धिमत्तापूर्ण उत्तर देकर मिस प्रिल्यूड का खिताब छात्रा उमंग शर्मा व मास्टर प्रिल्यूड का खिताब छात्र पृथ्वी सिंह वर्मा ने अपने नाम किया।

ये रहे मौजूद
छात्रा आयुषी वर्मा, कृषिका पॉल, मयूरी बत्रा व सान्वी कालरा ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्राची चौधरी, निर्णायक मंडल के सदस्य रूपाली लूथरा, सोनिया खुराना, किरन सेठिया, स्कूल के निदेशक डॉ। सुशील गुप्ता, निदेशिका सुनीता गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव, प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा मौजूद रहे।