व्हाट्सएप पर भेजा जाता है पेमेंट लिंक
नगर निगम की ओर से कई सर्विसेज को ऑनलाइन कर दिया गया है। इनमें से ही एक हाउस टैक्स जमा करने की फैसिलिटी है। इस वर्ष से शुरु की गई इस सर्विस का असर भी देखने को मिलने लगा है। वर्ष 2024-25 के फस्र्ट क्वार्टर अप्रैल से जून तक में 11.74 करोड़ रुपए हाउस टैक्स जमा कराया गया। जिसमें से 5.57 करोड़ रेवेन्यू ऑनलाइन के जरिए प्राप्त हुआ। करीब 25 हजार लोगों ने इस दौरान घर बैठे ही ऑनलाइन टैक्स जमा किया। जबकि इसी ड्यूरेशन में वर्ष 2023-24 में 10.70 करोड़ रुपए रेवेन्यू प्राप्त हुआ था। नगर निगम के आईटी ऑफिसर गौरव सिन्हा ने बताया कि मकान मालिक के मोबाइल पर मैसेज भेजा जाता है। व्हाट्सपएप पर भी टैक्स अमाउंट के मैसेज के साथ पेमेंट का लिंक भी सेंड किया जाता है। जिस पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन पेमेंट के ऑप्शन ओपन होते हैं। जिसमें किसी से भी ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। अगर कोई ऑफलाइन हाउस टैक्स जमा करना चाहता है तो अपने नियर बाई जोनल ऑफिस में जाकर जमा करा सकता है। ये सर्विस ईजी होने के साथ चलते अधिकतर लोग हाउस टैक्स जमा करने के लिए इसी सर्विस का यूज कर रहे हैं। अप्रैल से जून तक करीब 39 हजार ने हाउस टैक्स जमा किया, जिनमें से 25 हजार ने ऑनलाइन डिपोजिट किया।


इस तरह बढ़ा रेवेन्यू का ग्राफ

वर्ष 2023-24

01 अप्रैल से 30 जून
25982 लोगों ने जमा किया टैक्स
10.70 करोड़ रेवेन्यू मिला

वर्ष 2024-25

01 अप्रैल से 30 जून
39372 लोगों ने जमा किया टैक्स
25 हजार ने ऑनलाइन जमा किया
11.74 करोड़ रेवेन्यू मिला
5.57 करोड़ ऑनलाइन डिपोजिट हुआ टैक्स

पिछले वर्ष एक लाख ने जमा कराया रिकॉर्ड
पिछले दिनों सर्वे में निगम की सीमा में 3.25 लाख घर और संपत्तियां सामने आए थे। इनमें से महज एक लाख करदाताओं ने ही वर्ष 2023-24 में हाउस टैक्स जमा किया था। जबकि 2.25 लाख घर और संपत्ति ऐसी थी, जिन्होंने नगर निगम को टैक्स नहीं दिया। इससे पहले वर्ष 2022-23 में नगर निगम को 86 हजार करदाताओं ने टैक्स दिया था, वहीं इस साल इनकी संख्या एक लाख हो गई है।


पिछले वर्षों में हुआ कलेक्शन

वर्ष कलेक्शन
2020-21 44.66 करोड़
2021-22 45.89 करोड़
2022-23 53.54 करोड़
2023-24 71.85 करोड़



आगराइट्स ई-सर्विस का बढ़-चढ़कर यूज कर रहे हैं। हाउस टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का ही असर है कि लोग अब घर बैठे हाउस टैक्स जमा करना अधिक पसंद कर रहे हैं। फस्र्ट क्वार्टर में करीब 25 हजार लोगों ने ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा किया है।
अंकित खंडेलवाल, नगरायुक्त, नगर निगम


मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के फस्र्ट क्वार्टर में 11.74 करोड़ रुपए का रेवेन्यू प्राप्त हुआ है, जो इसी ड्यूरेशन में पिछले वर्ष प्राप्त हाउस टैक्स से अधिक है। उम्मीद है कि इसबार भी पिछले वर्ष की तरह ही हाउस टैक्स कलेक्शन में नया कीर्तिमान स्थापित होगा।
विनोद गुप्ता, अपर नगरायुक्त

सितंबर तक 10 परसेंट की छूटी
्रआगरा। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हाउस टैक्स बकायेदारों को सितंबर 2024 तक 10 प्रतिशत तक की छूट देने के प्रस्ताव पर मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने मुहर लगा दी। इसके अलावा कार्यकारिणी के एक दर्जन सदस्यों में से छह को लॉटरी पद्धति से कार्यकारिणी से हटा दिया गया। नगर निगम सदन से इनकी जगह नए छह सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी।

आचार संहिता के चलते हुई देरी
नगर निगम के वर्तमान पार्षदों के द्वारा लंबे समय से वित्तीय वर्ष 24-25 के गृहकर बकायेदारों को छूट देने की मांग की जा रही थी। चुनाव आचार संहिता के कारण इस पर विचार नहीं हो पा रहा था। आचार संहिता हटने के बाद सोमवार को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में मेयर ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से छह कप्तान सिंह, यशपाल सिंह, अरविंद मथुरिया, अंन्नू गुप्ता, मंजू प्रजापति और सुधीर कुमार राठौर को कार्यकारिणी से मुक्त कर दिया गया है। इनके स्थान पर आगामी सदन की बैठक में छह नए सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगरायुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक जलकल अरुणेंद्र राजपूत, मुख्य अभियंता निर्माण बीएल गुप्ता के अलावा उपसभापति रवि बिहारी माथुर, कार्यकारिणी सदस्य हेमलता चौहान, गजेंद्र सिंह, बद्री प्रसाद, हरिओम गोयल और बनवारी लाल उपस्थित रहे।