दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के आगरा पहुंचने पर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बुके देकर स्वागत किया। मुख्य सचिव को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के निरीक्षण हेतु ताजमहल मेट्रो स्टेशन पहुंचे। मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आगरा मेट्रो के बारे में उसकी विभिन्न विशेषताएं, स्टेशन पर स्थापित की गई आगरा की संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियां, मेट्रो स्टेशन पर पैसेंजर्स को उपलब्ध व दी जाने वाली सुविधाओं तथा अन्य विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सचिव को फोटो एग्जीबिशन के माध्यम से आगरा मेट्रो की प्रगति यात्रा के बारे में भी बताया गया।

फस्र्ट फेज का निर्माण पूरा
मुख्य सचिव ने कहा कि शहर में 30 किलोमीटर में दो चरणों में मेट्रो कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसमें फस्र्ट फेज का निर्माण पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2026 के पूर्व तक मेट्रो का कार्य पूर्ण हो जाएगा, तब शहर के हिस्से से दूसरे तक कनेक्टिविटी तथा आवाजाही सुगम हो जाएगी। मेट्रो अपने टाइम पंक्चुअल के लिए जाना जाता है मेट्रो ग्रीन ट्रैवल को बढ़ावा देता है। इससे सबसे कम कार्बन का उत्सर्जन होता है। सभी स्टेशन को सिटी बस सेवा से जोड़ा जाएगा। इसमें स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, अस्पताल तथा पब्लिक सेवा के सभी स्थान मेट्रो स्टेशन से सीधे जोड़े जाने हेतु डीएम को निर्देश दिए गए।

अब कोई बाधा नहीं
मेट्रो रेल प्रोजेक्ट 8600 करोड़ का पूरा प्रोजेक्ट है। इसमें से 2600 करोड़ का कार्य पूर्ण हो चुका है। मेट्रो ने रिकॉर्ड दो साल से कम समय में तीन अंडरग्राउंड स्टेशन पूरा कर रिकॉर्ड बनाया है। मुख्य सचिव ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट में विभिन्न प्रकार की विघ्न बाधाएं आईं, जिसमें टीटीजेड, सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न निर्देश, एनजीटी, एनवायरनमेंटल क्लीयरेंस आदि, लेकिन अब सभी क्लियरिंस पूरे कर लिए गए हैं। अब कोई बाधा नहीं। मेट्रो का कार्य तेजी से पूरा होगा। मुख्य सचिव ने बताया कि मेट्रो बनाने के लिए पहले विदेशी एक्सपट्र्स नॉर्थ कोरिया, जापान आदि से बुलाए जाते थे, लेकिन अब भारत स्वयं अपनी मेट्रो बना रहा है।

टूरिज्म को लगेंगे पंख
अंडरग्राउंड मेट्रो के सवाल पर मुख्य सचिव ने बताया कि इससे तीन गुना वित्तीय खर्च बढ़ता है। अंडरग्राउंड मेट्रो का मेंटीनेंस भी अत्यधिक होता है। एनर्जी के अधिक यूज से कार्बन उत्सर्जन होता है। यह शहर के वातावरण व पर्यावरण के हित में नहीं है। लागत बढऩे पर पैसेंजर्स पर भी अत्यधिक भार आएगा। मुख्य सचिव ने बताया कि पूरे देश में 915 किलोमीटर की लंबाई में मेट्रो चल रही है। तेजी से देश में विकास हो रहा है। कम खर्चे में बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे टूरिज्म को भी फायदा होगा। इस मौके पर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

8600 करोड़ का मेट्रो प्रोजेक्ट
.2600 करोड़ का कार्य हो चुका है पूरा
6 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर आगरा में मेट्रो का संचालन
915 किमी देश में मेट्रो ट्रैक की लंबाई