हर एक पांडाल में लगेंगे 20 कैमरे
चार जून को होने जा रही मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को इसे लेकर बैठक होने जा रही है। आगरा लोकसभा सीट के 2125 बूथों में 54.08 और सीकरी के 1935 बूथों में 57.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। आगरा के मुकाबले सीकरी में बूथों की संख्या कम है। साथ ही जलेसर विधानसभा क्षेत्र की वोटों की गिनती होकर यहां सीट आती है। जलेसर को छोड़कर बाकी चार विधानसभा क्षेत्रों एत्मादपुर, आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण और कैंट के मतगणना गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड में होगी। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट की पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना मंडी समिति खेरागढ़ में होगी। यह पहला मौका है जब जिले में दो जगहों पर मतगणना होने जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का अलग-अलग पंडाल लगेगा। पंडाल के भीतर और बाहर 20-20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मंडी परिसर में ही कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। एक विधानसभा क्षेत्र में 14 मेजों पर वोट गिने जाएंगे जबकि एक मेज रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) की होगी। प्रत्येक मेज पर बारी-बारी से 14 बूथों की ईवीएम को खोला जाएगा। एक साथ सभी बूथों की गिनती होने के बाद अगले चक्र की ईवीएम खुलेंगी। गिनती के बाद ईवीएम को वापस स्ट्रांग रूम में रख दिया जाएगा। सुबह 11 बजे से रुझान मिलना शुरू हो जाएंगे। दोपहर तीन से चार बजे तक परिणाम आ जाएगा। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि दो शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस महीने के अंत तक प्रशिक्षण होगा।

----------------

ईवीएम की सुरक्षा में तैनात, पैरा मिलिट्री, पीएसी और पुलिस


-ईवीएम का त्रिस्तरीय है सुरक्षा घेरा, सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी
- 4 जून को होगी वोटों की काउंटिंग, हो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

: आगरा लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को हुए मतदान के बाद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। परिणाम चार जून को आएगा। इन ईवीएम को शाहदरा मंडी समिति परिसर में बने 16 कमरों में रखा गया है। उनकी सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। प्रत्येक कमरे की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों और वाच टावर से भी नजर रखी जा रही है।

16 कमरों में रखी गईं ईवीएम
बुधवार को डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने मंडी समिति में ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को देखा। डीसीपी ने बताया ईवीएम को 16 कमरों में रखा गया है। उनकी सुरक्षा को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पहले घेरे में केंद्रीय अद्र्ध सैनिक बल के जवान, दूसरे में पीएसी जवान और तीसरे घेरे में पुलिस तैनात रहेगी। सभी 16 कमरे सीसीटीवी सर्विलांस की निगरानी में रहेंगे। हर कमरे के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इन कमरों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।

एजेंट भी रख सकेंगे नजर
केंद्रीय अद्र्ध सैनिक बल के जवानों और पीएसी के साथ प्रत्येक प्रत्याशियों के एजेंट भी सीसीटीवी के माध्यम से कमरों में बंद ईवीएम पर नजर रख सकेंगे। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी ईवीएम को जिन कमरों में रखा गया है, उनकी निगरानी की जा रही है। मंडी परिसर में वाच टॉवर पर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं।

--------
सीकरी के पुरुषों और महिलाओं ने सबसे अधिक किया मतदान

- 63.63 प्रतिशत पुरुष ने डाले वोट

- 60.07 प्रतिशत महिलाओं ने भी दिखाया जोश

- 2 वें नंबर पर फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के पुरुष और महिला ने किया मतदान

लोकतंत्र के उत्सव में हर वोट कीमती होता है। इस बात को फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुष और महिलाएं अच्छी तरीके से समझते हैं। अगर, जलेसर विधानसभा को छोड़ जिले की 9 विधानसभा क्षेत्रों की बात की जाए तो सीकरी में सबसे अधिक 61.98 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें 63.63 प्रतिशत पुरुष और 60.07 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक बूथ ऐसे हैं, जहां पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। दूसरे नंबर पर फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 62.03 पुरुषों और 57.22 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है।

ये रही वोटिंग की स्थिति
आगरा लोकसभा क्षेत्र में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 61.14 प्रतिशत पुरुषों और 56.33 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। बाकी मतदान का प्रतिशत 60 (जलेसर को छोड़कर) से कम है। आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तो 53.58 प्रतिशत पुरुषों और 48.37 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में यह सबसे कम है। दो विधानसभा क्षेत्रों के मतदान में पुरुष फस्र्ट क्लास में पास हुए हैं। इसमें एत्मादपुर और जलेसर शामिल हैं, जबकि सिर्फ जलेसर की महिलाएं ही फस्र्ट क्लास में पास हुई हैं। फतेहपुर सीकरी लोकसभा में पांच में तीन विधानसभा फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद ऐसी हैं, जहां के पुरुष फस्र्ट क्लास में पास हुए हैं। सिर्फ सीकरी की महिलाएं फस्र्ट क्लास में पास हुई हैं। यहां पर सबसे अधिक मतदान सीकरी के 63.63 प्रतिशत पुरुषों और 60.07 प्रतिशत महिलाओं ने किया है। अगर सबसे कम मतदान की बात की जाए तो बाह विधानसभा शामिल है। यहां के 49.27 प्रतिशत पुरुषों और 48.16 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है।
----
जलेसर में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चली आधी आबादी
आगरा लोकसभा सीट की जलेसर विधानसभा में 63.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। 63.67 प्रतिशत पुरुषों और 63.01 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चली हैं। वैसे यह पहली बार नहीं हुआ है। पिछले चुनाव में भी कुछ ऐसा भी रहा था। मतदान को लेकर इस विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं जागरूक हैं।
------------------
आगरा लोकसभा सीट
विस क्षेत्र का नाम, पुरुष मतदाता, महिला मतदाता, थर्ड जेंडर, कुल मतदाता
- एत्मादपुर, 251779, 213833, 16, 465626
- आगरा कैंट, 260913, 219548, 32, 480493
- आगरा दक्षिण, 200688, 170810, 28, 371526
- आगरा उत्तर, 243336, 207881, 21, 451238
- जलेसर, 162298, 141494, 8, 303800
-----------------
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट
- आगरा ग्रामीण, 240934, 204177, 17, 445128
- फतेहपुर सीकरी, 194797, 166392, 4, 361733
- खेरागढ़, 181253, 154042, 6, 335301
- फतेहाबाद, 173713, 147524, 7, 321244
- बाह, 181622, 153778, 17, 335417
-----------------------
आगरा लोकसभा सीट पर मतदान और मतदान प्रतिशत का विवरण
विस क्षेत्र का नाम, पुरुष मतदाता, महिला मतदाता, थर्ड जेंडर, कुल मतदाता, पुरुष मतदाता प्रतिशत, महिला मतदाता प्रतिशत, थर्ड जेंडर मतदाता प्रतिशत, कुल मतदान का प्रतिशत
एत्मादपुर, 153928, 120450, 2, 274380, 61.14, 56.33, 12.50, 58.93
आगरा कैंट, 132607, 98113, 3, 230723, 50.82, 44.69, 9.38, 48.02
आगरा दक्षिण, 111480, 80853, 2, 192335, 55.55, 47.34, 7.14, 51.77
आगरा उत्तर, 130389, 100542, 1, 230932, 53.58, 48.37, 4.76, 51.18
जलेसर, 103337, 89155, 2, 192494, 63.67, 63.01, 25, 63.36
--------
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर मतदान और मतदान प्रतिशत का विवरण
आगरा ग्रामीण, 445128, 143566, 107636, 2, 251204, 59.59, 52.72, 11.76, 56.43
फतेहपुर सीकरी, 123944, 100269, 0, 224213, 63.63, 60.07, 0, 61.98
खेरागढ़, 109379, 88280, 1, 197660, 60.35, 57.31, 16.67, 58.95
फतेहाबाद, 107752, 84415, 0, 192167, 62.03, 57.22, 0, 59.82
बाह, 89491, 74055, 1, 163547, 49.27, 48.16, 5.88, 48.76
------
- 20.72 लाख मतदाता हैं आगरा लोकसभा सीट पर
-11.19 लाख पुरुष और 9.53 लाख महिला, 105 थर्ड जेंडर मतदाता
-11.20 लाख मतदाताओं ने मतदान किया। 6.31 लाख पुरुष, 4.89 लाख महिला और 10 थर्ड जेंडर
-54.08 प्रतिशत मतदान हुआ। 56.46 प्रतिशत पुरुष, 51.29 प्रतिशत महिला और 9.52 प्रतिशत थर्ड जेंडर
--------------------------------------
- 17.98 लाख मतदाता हैं फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर
- 9.72 लाख पुरुष, 8.26 लाख महिला, 51 थर्ड जेंडर मतदाता
- 10.28 लाख ने मतदान किया। 5.74 लाख पुरुष, 4.54 लाख महिला, चार थर्ड जेंडर मतदाता
- 57.19 प्रतिशत मतदान हुआ, 55.01 प्रतिशत पुरुषों, 55.01 प्रतिशत महिलाओं और 7.84 प्रतिशत थर्ड जेंडर

----
सिर्फ 14 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने किया मतदान
आगरा लोकसभा सीट में 105 और फतेहपुर सीकरी में 51 थर्ड जेंडर मतदाता थे। इसमें 14 मतदाताओं ने ही मतदान किया है। आगरा में 10 और चार सीकरी लोकसभा सीट के थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। फतेहपुर सीकरी और फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक भी थर्ड जेंडर ने मतदान नहीं किया।
----------------------
----------

खर्च में आगे रहे भाजपा प्रत्याशी

- आगरा में 11 और फतेहपुर सीकरी में हैं नौ प्रत्याशी
- लेखा टीम के पास है हर प्रत्याशी का लेखा जोखा

लोकसभा चुनाव के थर्ड फेज का मतदान भले ही हो गया हो, लेकिन प्रत्याशियों के व्यय का लेखा जोखा अब भी चल रहा है। प्रचार में जो भी धनराशि खर्च की है, इसे व्यय रजिस्टर में अंकित किया गया है। तीसरे व्यय परीक्षण में आगरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो। एसपी ङ्क्षसह बघेल और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर सबसे आगे हैं। बघेल ने 55.89 लाख रुपए और चाहर ने 58.36 लाख रुपए खर्च किए हैं। आगरा में 11 और सीकरी में नौ प्रत्याशी मैदान में हैं।

सभी ने दिया खर्च का विवरण
लोकसभा चुनाव में अधिकतम खर्च सीमा 95 लाख रुपए है। निर्वाचन आयोग के आदेश पर पहली बार दोनों लोकसभा क्षेत्रों में दो-दो व्यय प्रेक्षकों की तैनाती की गई थी। प्रत्याशी 10 हजार रुपए नकद खर्च कर सकता था। बाकी उसे नए बैंक खाता से निकासी करनी थी। लेखा टीमों ने तीन बार सभी प्रत्याशियों के रजिस्टर की जांच की। लेखा टीम के एक अधिकारी ने बताया कि 20 प्रत्याशियों ने खर्च का पूरा विवरण जारी कर दिया है। पहली और दूसरी सूची में सबसे अधिक व्यय प्रो। एसपी ङ्क्षसह बघेल ने किया था, जबकि तीसरी सूची में सबसे अधिक व्यय भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने किया है।
---
आगरा लोकसभा सीट के प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम, पार्टी का नाम, कुल व्यय
- प्रो। एसपी ङ्क्षसह बघेल, भाजपा, 55.89 लाख रुपए
- सुरेश चंद कर्दम, सपा, 11.55 लाख रुपए
- पूजा अमरोही, बसपा, 10.37 लाख रुपए
- आराम ङ्क्षसह, पीपुल्स पार्टी, 19350 रुपए
- कुलदीप कुमार, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी, 50536 रुपए
- आंबेडकरी हसनूराम, निर्दलीय, 12526 रुपए
- पूजा, निर्दलीय, 12500 रुपए
- डा। चंद्रापाल ङ्क्षसह, आदर्श समाज पार्टी, 1.52 लाख रुपए
- जितेंद्र गौतम, राष्ट्रवादी पार्टी, 21760 रुपए
- सर्वेश कुमार, भारतीय मजदूर पार्टी, 12500 रुपए
- महेंद्र ङ्क्षसह, निर्दलीय, 12500 रुपए
--------------
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट :
- राजकुमार चाहर, भाजपा, 58.36 लाख रुपए
- रामेश्वर ङ्क्षसह, 19.42 लाख रुपए
- रामनाथ सिकरवार, कांग्रेस, 10.30 लाख रुपए
- राम निवास शर्मा, बसपा, नौ लाख रुपए
- होतम ङ्क्षसह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, 2.17 लाख रुपए
- कल्लन कुमार, निर्दलीय, 51600 रुपए
- वेद प्रकाश, राष्ट्रीय जन संचार दल, 66000 रुपए
- गिर्राज ङ्क्षसह धाकरे, निर्दलीय, 84092 रुपए
- संगीता तोमर, निर्दलीय, 66145 रुपए