69 परसेंट ने कहा कि स्मार्ट हो गए हम
दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की ओर से आयोजित ऑनलाइन सर्वे में 589 लोगों ने पार्टिसिपेट किया। इसमें स्मार्ट सिटी के कार्यों से शहर को किस तरह फायदा हुआ? क्या अब शहर स्मार्ट सिटी बन चुका है? स्मार्ट सिटी के तहत शहर को मिला कौन सा प्रोजेक्ट ज्यादा असरदार है? कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब ऑनलाइन सर्वे के जरिए तलाशे गए। इसमें 69 परसेंट लोगों का कहना था कि स्मार्ट सिटी के कार्यों के बाद आगरा स्मार्ट बन गया है। वहीं, स्मार्ट सिटी के पब्लिक एड्रेस सिस्टम को 32 परसेंट लोगों ने सबसे कारगर प्रोजेक्ट बताया।


स्मार्ट सिटी के कुछ अहम प्रोजेक्ट

- 105 करोड़ रुपए से फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण
- 43 स्थलों पर लगे पैनिक बटन
- 3 करोड़ रुपए से ई-टायलेट का निर्माण
- 3.56 करोड़ से हेरिटेज वॉक का निर्माण
- 281 करोड़ से इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निर्माण

स्मार्ट सिटी के कार्यों से शहर में क्या बदलाव आया है? क्या है आपकी राय?

1. स्मार्ट सिटी के इंफ्रास्ट्रक्चर से क्या शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट में मदद मिली है?
- हां 62 परसेंट
- नहीं 38 परसेंट

2. क्या शहर में स्मार्ट सिटी के तहत बनाए गए हेल्थ सेंटर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो रहे हैं?
- हां 59 परसेंट
- नहीं 41 परसेंट

3. स्मार्ट सिटी की कौन सी सर्विस आपको सबसे कारगर लगती है?
- पब्लिक एड्रेस सिस्टम 32 परसेंट
- ई-टॉयलेट 10 परसेंट
- इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 23 परसेंट
- ताजगंज क्षेत्र में किए स्मार्ट सिटी के तहत कार्य 35 परसेंट

4. क्या शहर में बनाए गए स्मार्ट सिटी के तहत बस स्टॉप पर सिटी बस रुकती हैं?
- हां 51 परसेंट
- नहीं 49 परसेंट

5. क्या आगरा स्मार्ट बना है?
- हां 69 परसेंट
- नहीं 31 परसेंट