प्लास्टिक का नहीं होगा यूज
अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि ताज महोत्सव में प्लास्टिक और थर्माकोल के प्लेट, गिलास व अन्य सामग्री का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। मेला परिसर में जो भी स्टॉल लगाए जाएंगे उन्हें इसी शर्त पर स्टॉल का आवंटन किया जाएगा कि वे प्रतिबंधित पॉलिथिन, प्लास्टिक और थर्माकोल का प्रयोग नहीं करेंगे। प्लास्टिक और पॉलिथिन आदि लेकर आने वालों को शिल्पग्राम के एंट्री गेट पर ही रोक दिया जाएगा। स्टॉल ओनर अपने यहां डस्टबिन रखेंगे।

वॉलंटियर रहेंगे तैनात
इसके साथ ही पूरे मेला परिसर में करीब 25 वालिंटियर तैनात रहेंगे। ये पूरे आयोजन के दौरान नजर रखेंगे कि कहीं कोई स्टॉल संचालक प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग तो नहीं कर रहा है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि जीरो वेस्ट महोत्सव के बनाने लिए वहां अतिरिक्त कर्मचारी रहेंगे। डबल शिफ्ट में काम होगा। स्वच्छता के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। होर्डंग बैनर लगाए जाएंगे। नगर निगम वहां कपड़े के थैले के स्टॉल लगाएगा। जिससे लोगों को सामान रखने में परेशानी न हो। कपड़े थैले बेचने के लिए मोबाइल शॉप भी बनाई जाएंगी।

सभी आयोजनस्थल रहेंगे जीरो वेस्ट
ताज महोत्सव के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शिल्पग्राम के साथ सूरसदन, ग्यारह सीढ़ी आदि शामिल हैं। सभी कार्यक्रम स्थल को जीरो वेस्ट बनाया जाए। इसके लिए नगर निगम की ओर से प्रयास शुरू कर दिया गया है। बैठक में सहायक नगर आयुक्त डॉ। अश्विनी कुमार, पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, स्वच्छ भारत मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर केके पांडेय, मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता, जेडएसओ व सभी एसएफआई मौजूद रहे।

यमुना महाआरती की तैयारियों का लिया जायजा
ताज महोत्सव के दौरान 10 दिनों तक यमुना महाआरती का आयोजन किया जाना भी प्रस्तावित है। इसको लेकर अपर नगरायुक्त एसपी यादव ने यमुना किनारा का निरीक्षण किया। आरती की तैयारियों के संबंध में अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।



इस बार ताज महोत्सव को जीरो वेस्ट बनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पॉलिथिन और प्लास्टिक का यूज प्रतिबंधित रहेगा। स्वच्छता के प्रति भी लोगों को अवेयर किया जाएगा।
एसपी यादव, अपर नगरायुक्त