कला और संस्कृति को मिलेगी पहचान
कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने बताया कि ताज महोत्सव देश-प्रदेश की संस्कृति के साथ आगरा की कला, स्थानीय खानपान, सांस्कृतिक पहचान को लोकप्रिय बनाना है। आगरा इंटरनेशनल टूरिस्ट प्वॉइंट है, यहां की कला, संस्कृति, खानपान विभिन्न देशों तक पहुंचे, यहां के पर्यटन तथा रोजगार में वृद्धि हो, इसके लिए ताज महोत्सव आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कई नए आयाम जोड़े गए हैं।

370 स्टॉल लगाए जाएंगे
महोत्सव में इस बार 370 स्टॉल लगाए जाएंगे। जिनमें लगने वाली हस्तशिल्प प्रदर्शनी में हथकरघा विभाग भारत सरकार, हस्तशिल्प विभाग, खादी ग्रामोद्योग, नेशनल जूट बोर्ड तथा जिला उद्योग केंद्र की सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही ओडीओपी के अंतर्गत यूपी के 50 जनपदों के स्टॉल भी लगवाए जाएंगे। यूपी के साथ ब्रज के स्थानीय खानपान की स्टॉल रहेंगी। देश के विभिन्न राज्यों से हथकरघा के शिल्पी अपने उत्पाद के साथ महोत्सव में स्टॉल लगाएंगे।

नए स्पॉट पर होंगे कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु पूर्व के वर्षों में शिल्पग्राम, सूरसदन ऑडिटोरियम और सदर बाजार में ताज महोत्सव आयोजन होता था। लेकिन, इस बार आई लव सेल्फी प्वॉइंट, ग्यारह सीढ़ी, कीठम सूर सरोवर, ताज व्यू पॉइंट आदि नए स्थलों को भी शामिल किया गया है। जिससे शहर के इन प्रमुख स्थलों को भी पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिल सके।

बर्ड वॉचिंग और फोटोग्राफी भी
छह दिवसीय नाट्य महोत्सव में नेशनल, इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आगरा 17 से 27 फरवरी के बीच कल्चरल हब, लर्निंग जोन के रूप में होगा। फॉरेस्ट विभाग को भी पहली बार ताज महोत्सव से जोड़ा गया है। विभाग द्वारा कीठम सूर सरोवर में बर्ड वॉचिंग और वाइल्ड फोटोग्राफी का आयोजन किया जा रहा है

यमुना घाट पर होगी महाआरती
यमुना घाट पर नगर निगम द्वारा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। शहर के मुख्य मंदिरों द्वारा भी ताज महोत्सव के दौरान प्रतिदिन यमुना नदी के किनारे आरती का आयोजन कराए जाने के प्रयास किए जाएंगे। टूरिस्ट को आकर्षित करने हेतु वूमेन रेस, बाइक व कार रैली, हॉट एयर बैलून की राइड भी होगी। हेरिटेज वॉक तथा आगरा बियोंड ताज सेमिनार में शिव मंदिर श्रंखला सर्किट पर चर्चा होगी। स्थानीय कलाकारों, प्रतिभाओं द्वारा भी विभिन्न मंचों पर सुबह 10 से शाम सात बजे प्रस्तुतियां दीं जाएंगी। कवि सम्मेलन और मुशायरा भी होगा। ताज महोत्सव से सिर्फ आगरा ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों समेत हर वर्ग के लोगों को इस महोत्सव से जोडऩा है, ताकि इस महोत्सव में आने वाले लोग यहां की संस्कृति और विरासत से रूबरू हो सकें। ताज महोत्सव के कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी माई आगरा सिटी ऐप पर मौजूद रहेगी। मेरा आगरा एप, तथा क्यूआर कोड व बुक माई शो के माध्यम से भी शिल्पग्राम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग करा सकेंगे।

कई तरह के होंगे कार्यक्रम
डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि आगरा पर्यटन की दृष्टि से वल्र्ड मैप पर है। ताज महोत्सव में महाआरती, बाइक व कार रैली, काइट फेस्टिवल आयोजित होंगे। ग्यारह सीढ़ी को भी नए स्थल के रूप में विकसित किया गया है। स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा, सूर सदन में भी बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि हॉट एयर बैलून राइड हेतु एनओसी पूर्ण कर समय से हॉट एयर बैलून प्रारंभ होगा। मुख्य कार्यक्रम शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच सूरसदन, आई लव आगरा सेल्फी प्वॉइंट, ग्यारह सीढ़ी मैदान, सदर, जोनल पार्क में होंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।


शिल्पग्राम में कार्यक्रम
डेट, कलाकार
17 फरवरी, ब्रज की होली व सिद्धार्थ मोहन के भजन
18 फरवरी, बॉलीवुड गायन जावेद अली
19 फरवरी, बॉलीवुड गायन मधुश्री भट्टाचार्य
20 फरवरी, बॉलीवुड गायन अंकित तिवारी
21 फरवरी, बॉलीवुड गायन सलमान अली
22 फरवरी, सूफी गजल ओसमान मीर
23 फरवरी, पंजाबी गायन जसबीर जस्सी
24 फरवरी, भजन स्वाति मिश्रा
25 फरवरी, बॉलीवुड गायन मोनाली ठाकुर
26 फरवरी, कव्वाली निजामी बंधु और माधवाज बैंड
27 फरवरी, बॉलीवुड गायन तुलसी कुमार

सूरसदन में कार्यक्रम
डेट, कार्यक्रम
17 फरवरी, नृत्य नाटिका मीरा: ङ्क्षडपी मिश्रा-हर्षिता मिश्रा, मुशायरा
18 फरवरी, नाटक चाणक्य: मनोज जोशी
19 फरवरी, स्टैंडअप कामेडी: अमित टंडन
20 फरवरी, चंदन दास: गजल
21 फरवरी, भजन संध्या: अनूप जलोटा
22 फरवरी, भारतीय शास्त्रीय नृत्य: कृष्णांजलि
23 फरवरी, कथक नृत्य नाटिका: राजेंद्र गगनानी का दशावतार
24 फरवरी, नाटक बुरे फंसे गुलफाम: पुनीता अस्थाना
25 फरवरी, नाटक जीना इसी का नाम है: हिमानी शिवपुरी
26 फरवरी, नाटक स्वाहा: अनिल रस्तोगी
27 फरवरी, नाटक ताजमहल का टेंडर: एनएसडी दिल्ली
----
यहां भी होंगे कार्यक्रम
16 फरवरी, अटल उद्यान से शिल्पग्राम तक पारंपरिक परिधान दौड़, सुबह 7:00 बजे
17 से 27 फरवरी: हेरिटेज वाक, प्रतिदिन सुबह 11:30 से दोपहर 12:15 बजे
18 फरवरी: आगरा नगर निगम द्वारा यमुना के घाटों पर आरती, शाम 5:30 बजे
18 फरवरी: प्रतिदिन हाट एयर बैलून राइड, सुबह 5:30 बजे
18 व 19 फरवरी: सूर सरोवर पक्षी विहार में बर्ड वाङ्क्षचग, साइकिल रैली, फोटो प्रदर्शनी, फोटोग्राफी व वाल पेंङ्क्षटग कंप्टीशन, सुबह 9:30 बजे
18 से 27 फरवरी: सदर बाजार में प्रतिदिन शाम पांच से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम
19 फरवरी, अटल उद्यान से दि आगरा ताज बाइक रैली, सुबह 8:30 बजे
20 फरवरी: आगरा बियोंड ताज सेमिनार में शिव मंदिरों पर परिचर्चा
24 व 25 फरवरी: ताज मोटर स्पोट््र्स क्लब द्वारा ताज कार रैली
24 व 25 फरवरी: ग्यारह सीढ़ी उद्यान में काइट फेस्टिवल में हार्स राइड, कैमल राइड व कठपुतली शो, सुबह 9:30 बजे
24 व 25 फरवरी: ताज व्यू प्वाइंट पर पुष्प प्रदर्शनी
25 फरवरी, ग्यारह सीढ़ी उद्यान में रूप कुमार राठौर व सोनाली राठौर की गजल प्रस्तुति, दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक.
----
मुशायरा: प्रो। वसीम बरेलवी, ताहिर फराज, दिल ताजमहली, अकील नोमानी, अतहर शकील, डॉ। पापुलर मेरठी, ऐजाज अंसारी, अज्म शाकिरी, विजय तिवारी, मुमताज नसीम, अल्तमश अब्बास.

कवि सम्मेलन: डॉ। विष्णु सक्सेना, कमलेश मौर्य, राजेश चेतन, डॉ। सोनरूपा विशाल, विनीत चौहान, नीलोत्पल मृणाल, डॉ। रुचि चतुर्वेदी, वागीश दिनकर, मनवीर मधुर, डॉ। राजबहादुर राज, कुमारी आहुति।

---------------
इस तरह लगेंगी स्टॉल

हथकरघा विभाग, 60 स्टॉल
हस्तशिल्प विभाग, 25 स्टॉल
खादी ग्रामोद्योग, 20 स्टॉल)
नेशनल जूट बोर्ड, 20 स्टॉल
जिला उद्योग केन्द्र, 20 स्टॉल
ओडीओपी, 50 स्टॉल
विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्पी, 171 स्टॉल
व्यंजनों, 15 फूड स्टॉल


इस तरह रहेगी टिकट
- 50 रुपए प्रति व्यक्ति एंट्री टिकट
- 03 वर्ष तक के बच्चों की एंट्री फ्री
- फॉरेन टूरिस्ट्स के लिए एंट्री फ्री रहेगी
- 50 बच्चों का ग्रुप एवं 2 शिक्षक के लिए 700 रुपए एंट्री फीस

-----------