आगरा (ब्यूरो) I कोरोना का नया वेरिएंट बी.1.1.529 बोत्सवाना, हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका में मिला है। चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ। अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम को अलर्ट कर दिया गया है। इन तीनों देशों से आने वाले विजिटिर के सैंपल लिए जाएंगे। निजी अस्पतालों में विदेश से आए मरीजों के भर्ती होने की रिपोर्ट मांगी जा रही है, जिससे सैंपल लिए जा सकें। कोरोना के लक्षण मिलने पर आइसोलेट किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर कोरोना की जांच के लिए सैंपल की संख्या बढ़ाई जाएगी।

पोलैंड से लौटे व्यक्ति की नहीं आई जीनोम सिक्वेंङ्क्षसग रिपोर्ट

बीते दिनों 50 साल पोलैंड से लौटे व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई थी, वह पोलैंड से लौटे थे और यहां एक शू कंपनी के प्रतिनिधि हैं। होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। वह किस वेरिएंट से संक्रमित हैं यह पता करने को सैंपल जीनोम सिक्वेंङ्क्षसग के लिए भेजे गए थे। अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।

आगरा में मिल चुके कई वेरिएंट
- दक्षिण अफ्रीकी वेरिएंट: 26 साल की युवती में पुष्टि हुई। यह इस वर्ष जनवरी में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करके लौटी थी, आते ही बुखार होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- म्यूटेंट वेरिएंट: 36 साल के युवक के नमूने की जीनोम सीक्वेंङ्क्षसग में अज्ञात वेरिएंट मिला। यह ट्रैवङ्क्षलग एजेंसी में कार चालक है। बीमार होने पर होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गया।
- डेल्टा वेरिएंट: अभी तक 20 साल से अधिक उम्र के 17 लोगों में इसकी पुष्टि हुई। यह नमूने अप्रैल-मई और जून में लिए गए थे, जिनको लखनऊ भेजा था।
- कप्पा वेरिएंट: 37 साल का युवक मई में यह संक्रमित हुआ था और अस्पताल में भर्ती रहा, जांच में इकलौता मरीज है, जिसको कप्पा वेरिएंट मिला है।

"नए वेरिएंट को देखते हुए आगरा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बोत्सवाना, हांगकांग और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों पर विभाग की नजर रहेगी। उनकी जांच की जाएगी। "
-डॉ। अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ