-सुबह डीजीपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

-माहौल खराब करने वालों पर रही पुलिस की नजर

आगरा। बकरीद पर शनिवार सुबह से ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का कड़ा पहरा रहा। साप्ताहिक बंदी होने के कारण लोगों को आने-जाने भी नहीं दिया गया। धर्मस्थलों और मिश्रित आबादी वाले एरिया में सीनियर अधिकारी जायजा लेते रहे। शहर से लेकर देहात तक सादगी के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। इस दौरान शरारती तत्वों पर भी पुलिस की नजर रही। ईद से एक दिन हपले ही ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिया गया था।

सुरक्षा रही पुख्ता

ईद के अवसर पर सुबह से ही पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अतिसंवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाको में ड्रोन से निगरानी रखी गई। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर हालातों को निरीक्षण करते नजर आए। लगभग सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट मोड पर रही। दोपहर तक पुलिस के जवानों का फ्लैग मार्च जारी रहा। इसके लिए डीएम पीएन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार की ओर से पहले से ही पीस पार्टी, मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक की गई थी।

धर्मस्थलों पर रहे अधिकारी

सुभाष बाजार में धार्मिक स्थल के पास सुबह से ही पुलिस के जवानों का मूवमेंट रहा। इस मौके पर सíकल के अधिकारी भी धर्मस्थलों के पास अलर्ट नजर आए। एडीजी अजय आनंद, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बौत्रे रोहन प्रमोद और सीओ उदयवीर सिंह के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस अवसर पर डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने मुस्लिम समाज के लोगों से घरों में ही रहकर नमाज अदा करने की अपील की।

मिश्रित आबादी में ड्रोन से नजर

ईद पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले अधिकारियों की ओर से मंटोला, नाई की मंडी, महावीर नाला, गालिबपुरा, सदर भट्टी चौराहे पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गई। इस अवसर पर घर की छतों से भी ड्रोन को उड़ाया गया। वहीं एक दिन पहले लॉउडस्पीकर से लोगों अवेयर करने का कार्य किया गया।

सुबह से ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स की मौजूदगी रखी गई थी। जवानों द्वारा फ्लैगमार्च भी किया गया। शहर और देहात में सादगी के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस को पूरी तरह अलर्ट रखा गया।

बबलू कुमार, एसएसपी