आगरा। कल तक जहां सिकंदरा सब्जी मंडी में ग्राहकों और व्यापारियों की भीड़ जुटी रहती थी, संडे को वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। मंडी के गेट पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। अगले आदेश तक मंडी बंद रहेगी। इस फैसले के पीछे अफसर सोशल डिस्टें¨सग का पालन न होना बता रहे हैं। ऐसे में अब लोगों के सामने सब्जी की समस्या खड़ी हो जाएगी। सब्जी मंडी बंद होने से लोगों को सब्जी मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट अरुण यादव ने मंडी को दो शिफ्टों में खोलने के निर्देश दिए थे। संडे से इसको थोक व्यापारियों के लिए सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक और फुटकर विक्रेताओं के लिए दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक समय निर्धारित किया गया था। बताया जा रहा है कि सब्जी विक्रेता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह निर्णय लिया गया कि मंडी को बंद कर दिया जाए। पहले इसका सैनिटाइजेशन कराया जाए। इसके बाद ही कुछ विचार किया जाए।

पहले मंडी को साफ-सफाई के साथ सैनिटाइज कराया जाएगा। पास जारी किए जाएंगे। मंडी को दिन में खोला जाएगा। इसमें पुलिस को तैनात किया जाएगा। इसके बाद खोला जाएगा।

अरुण यादव सिटी मजिस्ट्रेट आगरा