आगरा। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी की रैकिंग जारी कर दी गई। इसमें आगरा स्मार्ट सिटी यूपी में अव्वल तो देश में तीसरी रैंक प्राप्त हुई है। इस पर स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद मेनन ने बताया कि स्मार्ट सिटी की रैकिंग में सुधार हो रहा है। वर्ष 2018 में स्मार्ट सिटी को 18 वां स्थान मिला था। वर्ष 2019 में 15 वां स्थान, इसके बाद 2019 में अप्रैल और अगस्त में 12 वें स्थान से 11 वें स्थान पर पहुंच गया। फरवरी 2020 में 12 वें स्थान पर आगरा स्मार्ट सिटी रहा। इसके बाद स्मार्ट सिटी की रैकिंग में लगातार सुधार होता गया। गत महीने स्मार्ट सिटी की रैकिंग में 5वां स्थान प्राप्त हुआ था। इसके बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया। शुक्रवार को आगरा स्मार्ट सिटी में प्रदेश में पहले स्थान पर और देश में 3 वें स्थान प्राप्त प्राप्त हुआ।

टॉप 5 शहर

रैंकिंग शहर का नाम

1 अहमदाबाद

2 भोपाल

3 आगरा

4 सूरत

5 इंदौर

रैंकिंग का तरीका बदला

अब स्मार्ट सिटी में रैकिंग का तरीका बदल गया है। इस बारे में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट अफसर आनंद मेनन ने बताया कि अब केवल स्मार्ट सिटी की रैंकिंग की जा रही है। पहले इसमें अन्य की भी रैंकिंग और बजट और खर्च को शामिल किया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होता। हर 15 दिन बाद स्मार्ट सिटी की रैंकिंग आती है।

- 1000 करोड़ कुल स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट

- 5 वर्ष में पूरे किए जाने हैं विकास कार्य

- 91 प्रोजेक्ट थे पहले

- 40 प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने के दिए थे निर्देश

- 23 परियोजनाएं तैयार हो चुकी हैं

- 19 परियोजनाएं है स्मार्ट सिटी की

- 441 करोड़ बजट मिल चुका है

- 337 करोड़ खर्च हो चुके हैं।

- 35 लाख स्मार्ट सिटी के ऑफिस पर हो चुके हैं खर्च

- 2.39 करोड़ कंपनी के रजिस्ट्रेशन पर खर्च हुए

- एक लाख रुपये हर महीने सेलरी पर हो रहे खर्च

- एक प्रोजेक्ट पैन सिटी का 18 प्रोजेक्ट एबीडी के हैं।

- 62 चौराहों को किया जाना है विकसित

- अभी 7 चौराहों पर काम किए जाने का दावा है।