- तीन सौ के पार रहा दिनभर एक्यूआई

- लोगों को हुई सांस लेने में परेशानी

- दिनभर धुंध रहने लो रही विजिबिलिटी

आगरा। गुरूवार को सिटी में दिनभर धुंध छाई रही। ये धुंध कोहरा नहीं थी, इस धुंध में पीएम 2.5 और कार्बन की भारी मात्रा मौजूद थी। सिटी में सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार को दिनभर एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 300 के पार रही। ये पिछले पांच दिन से लगातार बढ़ रही है। रविवार और सोमवार को एक्यूआई का लेवल मोडरेट रहा। मंगलवार और बुधवार को ये पुअर हो गया। गुरूवार को ये वैरी पुअर में तब्दील हो गया। आगरा की हवा एक बार फिर लगातार पॉल्यूट हो रही है। इससे पहले दिवाली के बाद आगरा की हवा अचानक पॉल्यूट हो गई थी। पांच नवंबर तक आगरा की एक्यूआई 400 पार पहुंच गई थी। इसके बाद विंड फ्लो तेज हुआ तो राहत मिली। लेकिन अब फिर आगरा की हवा पॉल्यूट होने लगी है। इस पर एन्वॉयरमेंटलिस्ट श्रवण कुमार ने कहा कि ये आगरा के लिए और आगरा के लोगों के लिए बेहद खतरनाक है। एडमिनिस्ट्रेशन को कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए। ये हैल्थ इमरजैंसी के जैसा है। एनवॉयरमेंट एक्टिविस्ट ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि ऐसी स्थिति न केवल बच्चों और सीनियर सिटीजन के लिए खतरनाक है बल्कि यूथ के लिए भी ये स्लो पॉइजन की तरह है। पिछले दिनों यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो की रिपोर्ट भी आई थी जिसमें कहा गया था कि यूपी के लोगों की एज एयर पॉल्यूशन के कारण साढ़े आठ साल कम हो गई है।

इस वक्त हवा में तय मानकों के हिसाब से कार्बन मोनो ऑक्साइड 31 गुना और पीएम 2.5 का लेवल 6 गुना ज्यादा है। इसके चलते विजिबिलिटी कम हो जाती है। इससे दिनभर लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और नाक में जलन की शिकायत रही।

ऐसी स्थिति न केवल बच्चों और सीनियर सिटीजन के लिए खतरनाक है बल्कि यूथ के लिए भी ये स्लो पॉइजन की तरह है।

-ब्रज खंडेलवाल, एन्वॉयरमेंट एक्टिविस्ट

इस प्रकार की पॉल्यूट एयर आगरा के लोगों के लिए बेहद खतरनाक है। एडमिनिस्ट्रेशन को कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए। ये हैल्थ इमरजैंसी के जैसा है।

-श्रवण कुमार, एन्वॉयमेंटलिस्ट

ऐसे बढ़ा एक्यूआई

रविवार 114

सोमवार 136

मंगलवार 209

बुधवार 293

गुरुवार 320

दिनभर का एक्यूआई

सुबह 6 बजे 306

सुबह 8 बजे 306

सुबह 10 बजे 305

दोपहर बारह बजे 307

दोपहर दो बजे 308

शाम चार बजे 317

शाम 6 बजे 322

रात 8 बजे 320

नोट-डाटा यूपीपीसीबी

अन्य शहरों में एक्यूआई

दिल्ली आनंद विहार 477

ग्रेटर नोएडा 461

बागपत 421

बुलंदशहर 369

कानपुर 382

लखनऊ 285

मेरठ 349

नोएडा 469