- 28 हजार से अधिक युवाओं को दी जा चुकी है सख्त हिदायत

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान में एंटी रोमियो स्क्वायड को अहम माना जा रहा है। एंटी रोमियों स्क्वायड अब तक 100 से अधिक मनचलों पर कार्रवाई कर चुका है। 20 हजार से अधिक मनचलों को चेतावनी दी जा चुकी है।

साढ़े तीन वर्ष पहले की थी शुरूआत

एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर किया है। 25 मार्च वर्ष 2017 को एंटी रोमियो स्वायड का गठन हुआ। जिसके अंतर्गत अब तक 1.11 लाख स्थानों पर छह लाख से अधिक लोगों को चेक किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत अधिकतर लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, वहीं 28 हजार को चेतावनी दी गई।

स्कूल-कॉलेज और बस्तियों में मुस्तैद एंटी रोमियो

स्कूल और कॉलेजों के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में एंटो रोमियो स्क्वायड की मुस्तैदी के चलते 115 मनचलों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की गई। इसका असर अब सड़कों पर भी नजर आने लगा है। जिसमें स्कूल और कॉलेज के साथ शहर की घनी बस्तियों में स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां एंटी रोमियो स्क्वायड की मुस्तैदी रहती है।

एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन

25 मार्च 2017

साढ़े तीन वर्ष में की गई कार्रवाई

115 मनचलों पर मुकदमा

स्क्वायड ने कितने लोगों को किया चेक

6 लाख

चेतावनी देकर छोड़ा

28 हजार

एंटी रोमियो स्कवायड की मुस्तैदी के चलते मनचलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर में स्कूल और कॉलेजों के बाद मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी ऐसे प्वॉइंटस बनाए गए हैं, जहां अक्सर स्क्वायड अलर्ट रहता है।

दीक्षा सिंह, सीओ कोतवाली