आगरा: आगरा मेट्रो के लिए यू गर्डर का निर्माण आज से शुरू हो जाएगा। इस निर्माण कार्य का शुारंा यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव करेंगे। इसके लिए वह ताजनगरी पहुंच चुके हैं। बुधवार को बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में पहले यू-गर्डर की कास्टिंग कार्य का शुभारंभ करेंगे। ऐलीवेटिड कॉरिडोर (वायाडक्ट) के निर्माण में यू-गर्डर का प्रयोग किया जाता है।

एलीवेटिड ट्रैक का होता है निर्माण

यू-गर्डर के जरिए पीयर को आपस में जोड़ा जाता है। मेट्रो के ऐलीवेटिड भाग को बनाने के लिए सबसे पहले साइट पर पाइलिंग की जाती है, इसके बाद पाइलकैप का निर्माण किया जाता है। पाइलकैप के बाद पीयर (पिलर) का निर्माण किया जाता है। इसके साथ ही कास्टिंग यार्ड में प्रीकास्ट तकनीक के जरिए पीयरकैप, डबल टी गर्डर एवं यू गर्डर का निर्माण किया जाता है। इसके बाद कास्टिंग यार्ड से ट्रक के जरिए पाइलकैप को साइट पर ले जाकर पीयर पर रखा जाता है। पीयरकैप रख जाने के बाद यू-गर्डर के जरिए पिलर्स को आपस में जोड़ा जाता है।