आगरा (ब्यूरो)I रविवार शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार युवक गुरु का ताल से खंदारी की ओर जा रहा था। आईएसबीटी के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की रोड बनकर तैयार हो गई हैं। अंडरपास के स्थान पर अभी गर्डर रखे हैं। फ्लाईओवर की शुरुआत पर रखे पत्थरों के बीच काफी जगह थी। कोई संकेतक या साइनेज भी नहीं लगा था। युवक जाम से बचने को बाइक लेकर फ्लाईओवर पर चला गया। बाइक समेत गर्डरों पर जा गिरा। बाइक नीचे गिर गई और युवक वहीं लटका रह गया। वहां काम कर रहे कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन अंधेरे के कारण उसे निकालने में समय लगा। जनरेटर से लाइट की व्यवस्था करने के बाद रस्सियों से बांधकर युवक को निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद एनएचएआई द्वारा पत्थर रखकर फ्लाईओवर का रास्ता बिल्कुल बंद कर दिया गया। दो स्थानों पर पीली पट्टी भी लगा दी, जिससे उनके संरक्षा के इंतजामों पर सवाल न उठें। बाइक पर हाथरस का रजिस्ट्रेशन नंबर है, इसके आधार पर युवक की शिनाख्त संजय ङ्क्षसह पुत्र देवराज निवासी मियां नगला हाथरस के रूप में हुई है।

"युवक हाथरस कलक्ट्रेट में कर्मचारी था। उसका परिवार फिलहाल हाथरस की अर्चना धाम कॉलोनी में रहता है। परिजन को सूचना दे दी गई है। वे हाथरस से रवाना हो गए हैं। "
भूपेंद्र बालियान, इंस्पेक्टर न्यू आगरा