- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा सप्ताह का आयोजन

- 14 से 20 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करेंगे भाजपाई

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपाई सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। सोमवार से 20 सितंबर तक प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक पर शिविर का शुभारंभ दोपहर करीब एक बजे ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने किया।

जनता के कार्यो में जुटे रहेंगे कार्यकर्ता

शिविर में युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव राजावत के नेतृत्व में 70 यूनिट रक्त एवं प्लाज्मा का दान युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए भाजपा आम जनमानस से जुड़ने का कार्य करेगी। सप्ताहभर जनता के कल्याण से जुड़े हुए कार्य जैसे कि रक्तदान शिविर, बस्तियों में कार्यक्रम, पौधरोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि आगरा महानगर का हर एक कार्यकर्ता सेवा भाव से पूरे सप्ताह जनता के लिए सेवा कार्यो में लगा रहेगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रामप्रताप सिंह चौहान, महामंत्री जेडी शर्मा, उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रांशु दुबे, महानगर महामंत्री मनोज राघव, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष गौतम, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अरविंद पाराशर, ब्रज क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र चाहर, राजीव लवानिया, मीडिया प्रभारी सुमित उपाध्याय, संदीप उपाध्याय, शैलू पंडित, लोकेश शर्मा, भानु चौहान, संदीप, हिमांशु, तरुण, गोविंद कुशवाह आदि उपस्थित रहे।