आगरा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भाजपा गत एक वर्ष से अधिक समय से तैयारी कर रही थी। जिला पंचायत सदस्य में तो एक तिहाई सीट पर ही पार्टी कजा कर पाई, लेकिन अध्यक्ष पद निर्विरोध हासिल कर परचम फहरा दिया। वहीं जिले के 15 में से 14 लॉक पर तो पार्टी निर्विरोध जीत दर्ज कर गई, जबकि इकलौते लाक बरौली अहीर में मतदान में बड़ी जीत हासिल कर हर सीट पर कमल खिला दिया।

अब बूथ मजबूती पर जोर

जिले की जिला पंचायत सदस्य की 51 सीटों में से भाजपा के खाते में 18 सीटें आई हैं, जबकि बसपा के खाते में 20, सपा के खाते में पांच और अन्य निर्दलीय थे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तो कोई दूसरा दल मैदान में ही नहीं आया। वहीं लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के सामने 12 लाकों में प्रत्याशी नहीं मिले। जगनेर, अकोला और बरौली अहीर में दो-दो पर्चे भरे गए। जगनेर, अकोला में तो दूसरे प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया, जिससे भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। वहीं बरौली अहीर में शनिवार को मतदान के बाद भाजपा को जीत मिली। भाजपा संगठन अब गांव की इकाइयों के सहारे पूरे क्षेत्र में पकड़ बनाना चाहता है। हर बूथ को मजबूत बनाने और निरंतर जनता से संपर्क के निर्देश कार्यकर्ताओं को दे दिए गए हैं। जिला, क्षेत्र स्तर से पार्टी नेतृत्व पहले से ही समय-समय पर रिपोर्ट भी तलब कर रहा है। भाजपा नेतृत्व पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुका है। पिछले दिनों आगरा आए प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बूथ की मजबूती जानी थी, तो कार्यकर्ताओं का हाल और जनता का पार्टी के प्रति रूझान भी पूछा था। इसी के आधार पर उन्होंने संगठन पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों

को पूरे मनोयोग से जुटने के निर्देश दिए थे।

चार लॉकों में भाजपा ने लहराया परचम, दो पर निर्दलीय जीते

फिरोजाबाद: फीरोजाबाद में चार लॉकों में ाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि दो पर निर्दलीय जीते हैं। शनिवार को जिले में लॉक प्रमुा का चुनाव चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। छह में से चार लॉकों बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। फीरोजाबाद के नौ लॉकों में से तीन लॉकों में ाजपा के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद छ: लॉकों में चुनाव कराया गया। फीरोजाबाद लॉक में ाजपा के डॉ। लक्ष्मीनारायण यादव ने जीत दर्ज की है।

एक-एक वोटर पर रही नजर

फीरोजाबाद लॉक में लॉक प्रमुा के चुनाव के दौरान एक-एक वोटर पर नजर रही है। इसमें सपा के डॉ। इन्द्रपाल गुर्जर और ाजपा के डॉ। लक्ष्मीनारायण के बीच मुकाबला रहा। ाजपा के डॉ। लक्ष्मीनारायण यादव ने 59 वोट पाकर जीत हासिल की। डॉ इंद्रपाल गुर्जर को 49 वोट मिले.आठ वोट निरस्त हो गए। जीत की जानकारी होते ही समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। अरांव लाक में कुल 73 मत डाले गए। इसमें भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत को 45 एवं निर्दलीय सचिन को 28 मत मिले। कमलेश राजपूत ने 17 मत जीत हासिल की।

अकोला के लॉक प्रमुा समेत दो पर लूट का मुकदमा

अकोला: ाजपा के नवनिर्वाचित लॉक प्रमुा अकोला समेत दो के ािलाफ लूट का मुकदमा कागारौल थाने में दर्ज किया गया था। लॉक प्रमुा के साथी पर एससीएसटी एक्ट की धाराएं ाी लगाई गई हैं। सीओ अछनेरा महेश कुमार इस मामले की जांच कर रहे हैं। लॉक प्रमुा चुनाव में अकोला सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई थी। भाजपा ने रविंद्र उर्फ राजू को प्रत्याशी घोषित किया था। गुरुवार को राजू अपने समर्थकों के साथ आवेदन करने अकोला लॉक कार्यालय पर पहुंचे थे। नगला शंकरलाल धनौली निवासी निर्दलीय प्रत्याशी ताराचंद भी आवेदन करने पहुंचे थे। आरोप है कि रविंद्र उर्फ राजू के इशारे पर नगला लेखराज निवासी गौरव पुंडीर ने ताराचंद के हाथ से नामांकन पत्र छीन लिया। इसे फाड़ने का प्रयास किया गया। विरोध पर ताराचंद के साथ गालीगलौज की और 8500 रुपये लूट लिए गए। शोर मचाने पर पुलिस ने गौरव को गिरतार कर लिया। दूसरे दिन शांतिभंग में उसके ािलाफ कार्रवाई कर दी। पीडि़त ताराचंद ने शुक्रवार को एसएसपी मुनिराज से गुहार लगाई। उनके आदेश पर लाक प्रमुा रविंद्र उर्फ राजू और गौरव पुंडीर के ािलाफ लूट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।